झारखंड Switch to English
बीएसएनएल की जमशेदपुर में 1 लाख फाइबर इंटरनेट कनेक्शन लगाने की योजना
चर्चा में क्यों?
हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जमशेदपुर में अगले तीन सालों में 1 लाख नए फाइबर इंटरनेट कनेक्शन लगाने का निर्णय लिया है।
प्रमुख बिंदु
- वर्तमान में झारखंड में बीएसएनएल के ‘फाइबर टू द होम’ (FTTH) इंटरनेट सर्विस के कुल 35,000 उपभोक्ता है, जिसमें से 17,000 उपभोक्ता केवल जमशेदपुर में हैं।
- झारखंड सर्किल में BSNL ‘फाइबर इंटरनेट सर्विस के कुल विकास में जमशेदपुर की हिस्सेदारी लगभग 45% है। फलत: कंपनी का मुख्य फोकस जमशेदपुर है।
- BSNL ने जमशेदपुर व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले पूर्वी सिंहभूम से सटे तीन अन्य ज़िलों, यथा- सरायकेला, खरसांवां और पश्चिमी सिंहभूम में भी इस सेवा का विस्तार करने को फोकस कर रही है।

