प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड एवं संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास के गठन की स्वीकृति

चर्चा में क्यों? 

4 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की 22 अप्रैल, 2023 की घोषणा के आधार पर पाल-गडरिया, धनगर वर्ग के समग्र कल्याण के लिये माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया।  
  • माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड में 1 अध्यक्ष एवं 4 सदस्य होंगे। इस बोर्ड के गठन से पाल-गडरिया, धनगर वर्ग के व्यक्तियों के लिये शासन की कल्याणकारी/ जन-हितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।  
  • इस वर्ग की आवश्यकता अनुसार कार्यक्रमों का निर्माण किया जा सकेगा। इससे इस वर्ग के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति प्राप्त हो सकेगी।  
  • इसके साथ ही मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश लोक न्यास अधिनियम अंतर्गत ‘संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास’की स्थापना एवं गठन के लिये भी स्वीकृति प्रदान की।

मध्य प्रदेश Switch to English

30 एकड़ में बन रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क

चर्चा में क्यों?

5 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल के नरेला शंकरी में प्रदेश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है।  

प्रमुख बिंदु  

  • मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आगामी सिंतबर तक जीएसपी पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। 
  • सिंगापुर के सहयोग से बन रहे इस ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को बेहतर और आधुनिक तकनीकी स्किल्स सिखाकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाएगा।  
  • उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 30 एकड़ में बन रहे संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में 6 हज़ार युवाओं को प्रति वर्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
  • जीएसपी में युवाओं को मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, रेफ्रिजरेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस आदि ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow