प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Jun 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

मानसरोवर चौपाटी को एफएसएसएआई से मिला ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’ का सर्टिफिकेट

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में भारत सरकार के फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने राजस्थान आवासन मंडल की मानसरोवर चौपाटी कोक्लीन स्ट्रीट फूड हबका सर्टिफिकेट प्रदान किया है।  

प्रमुख बिंदु 

  • एफएसएसएआई (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण सिंघल ने विभिन्न मानकों एवं बेंचमार्क में खरा पाए जाने पर मानसरोवर चौपाटी को यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया है।
  • क्लीन स्ट्रीट फूड हबटैग दो साल के लिये वैध है और यह उन भोजनालयों को दिया किया जाता है, जो खाना पकाने और गैर-खाना पकाने के क्षेत्रों, साफ-सफाई और कीट नियंत्रण सहित कई मामलों के मानकों पर खरे उतरते हैं।  
  • एफएसएसएआई के अनुसार टैग से पुरस्कृत होने के लिये स्ट्रीट फूड जॉइंट को निर्दिष्ट मानदंडों के कम-से-कम 80% को पूरा करना होता है।  
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की यह संस्था देश भर में खाद्य सुरक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये सबसे बड़ी नियामक संस्था है। 

राजस्थान Switch to English

उप-तहसील निर्झरना एवं बांदीकुई तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप-तहसील आभानेरी का भी सृजन

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा ज़िले की निर्झरना एवं बांदीकुई उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा आभानेरी को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी।   
  • क्रमोन्नत तहसील निर्झरना में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 10 पटवार मंडल 43 राजस्व ग्राम तथा बांदीकुई में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 26 पटवार मंडल 123 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप-तहसील आभानेरी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 6 पटवार मंडल तथा 23 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • गौरतलब है कि एक दिन पहले 4 जून को मुख्यमंत्री ने भरतपुर ज़िले के जालूकी, खरैरी, गोपालगढ़ तथा खोह को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी थी।  
  • नवीन उप-तहसील जालूकी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मंडल तथा 29 राजस्व ग्राम और नवीन उप-तहसील खरैरी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मंडल तथा 50 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • इसी प्रकार  नवीन उप-तहसील गोपालगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 60 राजस्व ग्राम एवं नवीन उप-तहसील खोह में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 41 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है। 

राजस्थान Switch to English

पर्यावरण जन-जागृति दौड़ का आयोजन

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से सुबह अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से पर्यावरण जन-जागृति दौड़ का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, 2022 की थीम  ‘ऑन्ली वन अर्थ(Only One Earth) रखी गई।  
  • इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष थीमसिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधरखी गई तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।  
  • इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नेस्टेट क्लाइमेंट चेंज एक्शन प्लानका विमोचन किया। यह एक्शन प्लान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा की अनुपालना में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा आईआईटी मुंबई के सयुंक्त अनुबंध में बनाया गया है।  
  • इसके अलावा वायु गुणवत्ता निगरानी हेतु प्रयुक्त मोबाइल वैन, -वेस्ट संग्रहण हेतु प्रयुक्त वाहनों तथा पर्यावरण जन-जागृति हेतुरन फॉर एनवायरनमेंटको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  
  • यह मोबाइल वैन चलती-फिरती प्रयोगशाला के रूप में कार्यरत होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इन्हें विभिन्न स्थानों पर अस्थाई रूप से कुछ दिनों के लिये संचालित कर वहाँ की वायु गुणवत्ता का मापन किया जा सकेगा। 
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा Attero रिसाइक्लिंग के सहयोग से डोर-टू-डोर -वेस्ट संग्रहण हेतु जागरुकता अभियान चलाकर -वेस्ट के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। Attero  द्वारा जयपुर शहर में डोर-टू-डोर जाकर -वेस्ट एकत्रित किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow