प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Jun 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

राष्ट्रपति ने मगहर में संत कबीर अकादमी तथा अनुसंधान केंद्र एवं स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर ज़िले के मगहर में संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र तथा स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संत कबीर नगर के मगहर में आने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं, इससे पहले मिसाइल मैन .पी.जे. अब्दुल कलाम बतौर राष्ट्रपति यहाँ आए थे।  
  • उल्लेखनीय है कि स्वदेश दर्शन योजना विषयगत पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के उद्देश्य से पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।  
  • इस योजना का उद्देश्य भारत में पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देना, विकसित करना और उसका दोहन करना है।   
  • स्वदेश दर्शन योजना के तहत, पर्यटन मंत्रालय सर्किट की अवसंरचना के विकास के लिये राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों के प्रशासन को केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान करता है।

राजस्थान Switch to English

मानसरोवर चौपाटी को एफएसएसएआई से मिला ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’ का सर्टिफिकेट

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में भारत सरकार के फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने राजस्थान आवासन मंडल की मानसरोवर चौपाटी कोक्लीन स्ट्रीट फूड हबका सर्टिफिकेट प्रदान किया है।  

प्रमुख बिंदु 

  • एफएसएसएआई (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण सिंघल ने विभिन्न मानकों एवं बेंचमार्क में खरा पाए जाने पर मानसरोवर चौपाटी को यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया है।
  • क्लीन स्ट्रीट फूड हबटैग दो साल के लिये वैध है और यह उन भोजनालयों को दिया किया जाता है, जो खाना पकाने और गैर-खाना पकाने के क्षेत्रों, साफ-सफाई और कीट नियंत्रण सहित कई मामलों के मानकों पर खरे उतरते हैं।  
  • एफएसएसएआई के अनुसार टैग से पुरस्कृत होने के लिये स्ट्रीट फूड जॉइंट को निर्दिष्ट मानदंडों के कम-से-कम 80% को पूरा करना होता है।  
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की यह संस्था देश भर में खाद्य सुरक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये सबसे बड़ी नियामक संस्था है। 

राजस्थान Switch to English

उप-तहसील निर्झरना एवं बांदीकुई तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप-तहसील आभानेरी का भी सृजन

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा ज़िले की निर्झरना एवं बांदीकुई उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा आभानेरी को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी।   
  • क्रमोन्नत तहसील निर्झरना में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 10 पटवार मंडल 43 राजस्व ग्राम तथा बांदीकुई में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 26 पटवार मंडल 123 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप-तहसील आभानेरी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 6 पटवार मंडल तथा 23 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • गौरतलब है कि एक दिन पहले 4 जून को मुख्यमंत्री ने भरतपुर ज़िले के जालूकी, खरैरी, गोपालगढ़ तथा खोह को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी थी।  
  • नवीन उप-तहसील जालूकी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मंडल तथा 29 राजस्व ग्राम और नवीन उप-तहसील खरैरी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मंडल तथा 50 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • इसी प्रकार  नवीन उप-तहसील गोपालगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 60 राजस्व ग्राम एवं नवीन उप-तहसील खोह में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 41 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है। 

राजस्थान Switch to English

पर्यावरण जन-जागृति दौड़ का आयोजन

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से सुबह अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से पर्यावरण जन-जागृति दौड़ का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, 2022 की थीम  ‘ऑन्ली वन अर्थ(Only One Earth) रखी गई।  
  • इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष थीमसिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधरखी गई तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।  
  • इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नेस्टेट क्लाइमेंट चेंज एक्शन प्लानका विमोचन किया। यह एक्शन प्लान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा की अनुपालना में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा आईआईटी मुंबई के सयुंक्त अनुबंध में बनाया गया है।  
  • इसके अलावा वायु गुणवत्ता निगरानी हेतु प्रयुक्त मोबाइल वैन, -वेस्ट संग्रहण हेतु प्रयुक्त वाहनों तथा पर्यावरण जन-जागृति हेतुरन फॉर एनवायरनमेंटको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  
  • यह मोबाइल वैन चलती-फिरती प्रयोगशाला के रूप में कार्यरत होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इन्हें विभिन्न स्थानों पर अस्थाई रूप से कुछ दिनों के लिये संचालित कर वहाँ की वायु गुणवत्ता का मापन किया जा सकेगा। 
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा Attero रिसाइक्लिंग के सहयोग से डोर-टू-डोर -वेस्ट संग्रहण हेतु जागरुकता अभियान चलाकर -वेस्ट के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। Attero  द्वारा जयपुर शहर में डोर-टू-डोर जाकर -वेस्ट एकत्रित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

‘यही एक पृथ्वी’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मेंयही एक पृथ्वीविषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम से सभी ज़िले वर्चुअली जुड़े थे। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों को बिजली की खपत में 10 प्रतिशत की कमी करने के निर्देश दिये गए हैं, जिन शासकीय कार्यालयों में सौर ऊर्जा का उपयोग हो सकता है, वहाँ सोलर पैनल लगाए जाएंगे।  
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यावरण-संरक्षण के लिये कार्यरत संस्थाओं एवं नागरिकों को सम्मानित किया और नर्मदा नदी के तट पर वृक्षारोपण की योजना संबंधित वन विभाग की पुस्तकनर्मदा नदी के जलग्रहण क्षेत्र का संरक्षण-वृक्षारोपण अभियान,  2022’ का विमोचन भी किया गया। 
  • उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस को वृक्षारोपण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरकंटक को रिज़र्व फॉरेस्ट घोषित किया जाएगा। पर्यावरण-संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील और नर्मदा के उद्गम-स्थल के आस-पास स्थानीय परिवेश के प्रतिकूल लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ों के स्थान पर परिवेश के अनुरूप उपयुक्त प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को पाँच संकल्प दिलवाए, जिसमें वृक्षारोपण के लिये सक्रिय रहना, ऊर्जा संरक्षण के लिये बिजली बचाना, वाहनों का मितव्ययी उपयोग सुनिश्चित करने के लिये वाहन पूल करना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र के अनुरूप ट्रिपल आर अर्थात रिफ्यूज, रियूज और रिसायकल का पालन शामिल है।  
  • मुख्यमंत्री ने पर्यावरण-संरक्षण के लिये हरियाली अमावस्या के दिन आम जनता से प्रत्येक ग्राम, पंचायत, विकास खंड, ज़िला मुख्यालय में वृक्षारोपण करने की अपील की। 
  • विदित है कि प्रदेश में वृक्षारोपण के लिये आरंभ किये गए अंकुर अभियान में अब तक प्रदेशवासियों द्वारा 16 लाख 50 हज़ार पौधे लगाए गए हैं।   
  • इस कार्यक्रम में पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के लिये भोपाल रेलवे स्टेशन, हाईडलबर्ग सीमेंट दमोह, इप्का लेबोरेट्रीज रतलाम, नीलम वेल्फेयर सोसायटी शहडोल, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, इंदौर, नगर परिषद पिपलिया मंडी मंदसौर और धार के ग्राम नवादपुरा के कमल पटेल को सम्मानित किया गया।   
  • नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये वन विभाग द्वारा 24 ज़िलों के 33 वन मंडलों में बिगड़े वनों को अच्छे वनों में बदलने हेतु कुल 18 हज़ार 406 हेक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा Switch to English

पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का शुभारंभ

चर्चा में क्यों? 

4 जून, 2022 को हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह नेखेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का आयोजन 13 जून तक 5 शहरों (पंचकूला, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली) में आयोजित किया जाएगा, जबकि ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल है।  
  • इस आयोजन में भारत के 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 2,262 लड़कियों सहित 4,700 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों में कुल 25 खेल होंगे, जिनमें भारत के 5 स्वदेशी खेल- कलारीपयट्टू, थांग-ता, गतका, मल्लखंब और योगासन शामिल हैं।  
  • इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार पाँच पारंपरिक खेलों, जैसे- गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है। 
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार हरियाणा ने राज्यव्यापी मशाल रिले का भी आयोजन किया। विशेषरूप से डिजाइन किये गए कैंटर ने सभी ज़िलों का दौरा किया और खेलों को बढ़ावा दिया तथा बच्चों को खेल के लिये प्रोत्साहित किया। 

हरियाणा Switch to English

हरियाणा को मिली 2,366 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

चर्चा में क्यों? 

4 जून, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को 2366 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लगभग 997 करोड़ रुपए की लागत से यमुनानगर में बनने वाले गुरु तेगबहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा लगभग 945 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल का शिलान्यास किया।   
  • इसके अलावा, उन्होंने ज़िला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना (परमाणु ऊर्जा परियोजना) के लिये जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना पर लगभग 394 करोड़ रुपए की लागत आएगी।  
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना (परमाणु ऊर्जा परियोजना) केंद्र सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है। यह हरियाणा का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा।   
  • यह संयंत्र 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा, जिसमें से हरियाणा को 1400 मेगावाट बिजली की सप्लाई होगी।   
  • इस संयंत्र के चालू होने से इस क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों को भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। इस संयंत्र के आसपास के इलाकों को केवल रोज़गार उपलब्ध होगा, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

छत्तीसगढ़ Switch to English

प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त रिसॉर्ट

चर्चा में क्यों? 

4 जून, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागाँव ज़िले के केशकाल ब्लॉक के खाले मुरवेंड में प्रदेश के पहले सर्वसुविधायुक्त रिसॉर्टलिमदरहा मिड-वेका लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • 7 करोड़ रुपए की लागत से बना लिमदरहा मिड-वे रिसॉर्ट प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त रिसार्ट है, जहाँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन मिलेंगे। 
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के सुझाव पर यहाँ गेम जोन विकसित करने की घोषणा की। पर्यटकों के लिये रिसॉर्ट में फूड चेन के साथ ही टॉयलेटयुक्त कॉटेज भी बनाया जाएगा। 
  • लिमदरहा मिड-वे रिसॉर्ट केशकाल घाट से लगा हुआ है, यहाँ अगले एक-दो सालों में 40 कॉटेज निर्माण की योजना है, वहीं अगले 6 महीनों में पर्यटकों के लिये कन्वेंशन हाल भी तैयार किया जाएगा। 
  • उल्लेखनीय है कि केशकाल घाट बस्तर का प्रवेश द्वार है। यह अपनी घुमावदार सड़कों के लिये प्रसिद्ध है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow