प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

मिशन परिवर्तन

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की सेहत में सुधार के लिये मिशन 60 दिन के तर्ज पर मिशन परिवर्तन लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों को मरीज फ्रेंडली बनाना, कॉलेजों में अनुशासन को लागू करने के साथ ही मैनपावर के आधार पर इलाज की व्यवस्था करना है।
  • इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों व परिजनों के बैठने के लिये प्रतीक्षालय, साइनेज को लगाना, ‘मे आई हेल्प यू’डेस्क स्थापित करना भी इस मिशन के लक्ष्य हैं।
  • मिशन की लॉचिंग के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में इलाज को टास्क दिया है कि जिस कॉलेज में जितना मानव बल है, उसका भरपूर उपयोग करें।
  • मेडिकल कॉलेजों की बेसिक सुविधा में सुधार कर परफॉर्मेंस दिखाना होगा। 1 माह में मेडिकल कॉलेजों की फिर से समीक्षा की जाएगी, जिससे यह आकलन किया जा सके कि कार्यशैली, व्यवस्था और इलाज की दिशा में कितना बदलाव दिख रहा है।
  • उप-मुख्यमंत्री ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक दिन इवनिंग राउंड सुनिश्चित किया जाए और कम से कम असिस्टेंट प्रोफेसर स्तर के डॉक्टर द्वारा वार्ड में राउंड लगाया जाए।
  • सभी मेडिकल कॉलेजों में 611 प्रकार की आवश्यक दवाओं उपलब्ध रहें, जिससे मरीजों के पॉकेट पर बोझ कम हो।


राजस्थान Switch to English

राजस्थान में खेल एवं खिलाड़ियों के लिये महत्त्वपूर्ण स्वीकृतियाँ

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ऑलवेदर स्वीमिंग पूल, भरतपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तथा बारां के शाहबाद में स्टेडियम व खेल छात्रावास बनाने के लिये 22.68 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भरतपुर का निर्माण कार्य 7 करोड़ रुपए की लागत राशि से आरएसआरडीसी द्वारा किया जाएगा। साथ ही, जोधपुर के स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ऑलवेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य 8.68 करोड़ रुपए की लागत राशि से होगा।
  • वहीं शाहबाद के स्टेडियम तथा खेल छात्रावास का निर्माण कार्य 7 करोड़ रुपए की लागत राशि से आरएसआरडीसी द्वारा किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में खेल से संबंधित उक्त घोषणाएँ की गई थीं।

मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुक्रम में संस्कृति विभाग के अंतर्गत संस्कृति संचालनालय द्वारा अर्थाभावग्रस्त विद्वानों, साहित्यकारों/कलाकारों और उनके आश्रितों की सहायता राशि में वृद्धि की स्वीकृति दी।
  • प्रति परिवार कलाकार/साहित्यकार की मासिक सहायता राशि 1500 रुपए से बढ़ाकर 5 हज़ार रुपए कर दी गई है। साथ ही कलाकार/साहित्यकार की मृत्यु होने पर परिवार को 3500 रुपए की सहायता राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में प्रत्येक विकासखंड में कम से कम 2 कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के गठन को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से नवीन राज्य पोषित योजना ‘कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) का गठन एवं संवर्धन’योजना के क्रियान्वयन का निर्णय लिया।
  • इस योजना में ऐसे FPO को प्रोत्साहित किया जाएगा जो किसी अन्य संस्था के सहयोग से गठित नहीं हुआ है। इन FPO को हैंडहोल्डिंग प्रदान की जाएगी। इससे FPO के सदस्यों को गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री, उन्नत कृषि यंत्र, पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक के उपयोग में सहायता मिलेगी।
  • इस योजना का कियान्वयन संपूर्ण प्रदेश में संचालक, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास के माध्यम से किया जाएगा।
  • मंत्रि-परिषद ने ‘ई-नगर पालिका पोर्टल’से दी जा रही सभी नागरिक सेवाओं और विभागीय कार्यों को डिजिटल माध्यम से जारी रखने के उद्देश्य से ई-नगर पालिका परियोजना के द्वितीय चरण ‘ई-नगर पालिका 2.0’ के विकास, क्रियान्वयन और संचालन की स्वीकृति दी। ई-नगर पालिका 2.0 पोर्टल का विकास 2 वर्ष में किया जाएगा। इसका संचालन एवं संधारण 5 वर्ष तक किया जाएगा। यह परियोजना 7 वर्ष की होगी।
  • नई प्रणाली में 16 मॉड्यूल और 24 नागरिक सेवाएँ शामिल की जाएगी। परियोजना आई.टी. इंफ्रास्ट्रक्चर और हार्डवेयर क्लाउड टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। संपूर्ण परियोजना पर अनुमानित व्यय 200 करोड़ रुपए का होगा।
  • मंत्रि-परिषद ने दतिया हवाई पट्टी को उड़ान योजना में राज्य शासन की ओर से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विकसित एवं संचालित करने के लिये O-M Agreement तथा CNS/ATM एम.ओ.यू. निष्पादित करने का निर्णय लिया।
  • प्रथम चरण में दतिया-भोपाल और दतिया-खजुराहो मार्ग पर हवाई सेवाएँ प्रारंभ होंगी, जिससे दतिया से भी आम नागरिकों के लिये हवाई सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
  • मंत्रि-परिषद ने ज़िला मंदसौर में नवीन अनुविभाग मल्हारगढ़ के गठन की स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने ज़िला सागर में नवीन अनुविभाग जैसीनगर के सृजन की स्वीकृति दी।
  • मंत्रि-परिषद ने ज़िला सीहोर में नवीन तहसील दोराहा के सृजन की स्वीकृति दी।


झारखंड Switch to English

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिये 14 प्रतिभागियों का हुआ चयन

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को झारखंड अकेडमिक काउंसिल परिसर में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें14 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिये किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • चयनित प्रतिभागियों में राजप्रिया कुमारी (राँची), सानिया खातून, (राँची), अभीजित शरण (धनबाद), युवराज दास (चतरा), मो इरशाद हुसैन (धनबाद),अयान हसन (धनबाद),नंदनी कुमारी (गोड्डा), विनिता कुमारी (हजारीबाग), अर्पिता कुमारी, (गुमला),सोनाक्षी कुमारी (पलामू), जसमति सूंड़ी (पश्चिमी सिंहभूम), समर्थ पांडेय (पूर्वी सिंहभूम), परवाज असरफ (साहिबगंज), दीप सिंह(सरायकेला) आदि हैं।
  • विदित हो कि राज्य भर से इस प्रदर्शनी में 116 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • इसका आयोजन इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत किया गया। इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत कुल 28 हजार विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 2082 विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट भारत सरकार द्वारा चयनित किया गया। इन विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने के लिये भारत सरकार द्वारा दस हजार रुपए दिये गए। इनमें से 158 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये किया गया।
  • राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी अगले माह दिल्ली में होगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow