मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिला नैक ए प्लस ग्रेड | उत्तर प्रदेश | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

04 अप्रैल, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए प्लस (NAAC A+) ग्रेडिंग प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में बिहार के 4 ज़िले शीर्ष 10 में | बिहार | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को केंद्र सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जल जीवन सर्वेक्षण 2023 के तहत जनवरी के लिये जारी राष्ट्रव्यापी रैंकिंग में बिहार के समस्तीपुर ज़िले को देशभर में पहला स्थान मिला है, वहीं इस सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर बिहार के शेखपुरा, तीसरे पर सुपौल और चौथे पायदान पर बांका ज़िला है।

प्रमुख बिंदु 


पश्चिमी चंपारण के सुगंधित मर्चा चावल को मिला जीआई टैग | बिहार | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले के सुगंधित मर्चा/ मेरचा धान को ज्योग्रॉफिकल इंडीकेशन (जीआई) टैग प्राप्त हुआ है।

प्रमुख बिंदु 


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को अधिकारियों ने किये स्कॉच अवार्ड भेंट | राजस्थान | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली को विभागीय अधिकारियों ने प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड को, जिसमें एक गोल्ड एवं दो सिल्वर अवॉर्ड शामिल हैं, भेट किया। मंत्री टीकाराम जूली ने यह अवार्ड पुन: विभागीय अधिकारियों को समर्पित किया। 

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान के किसानों के लिये 736 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान स्वीकृत | राजस्थान | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण देने के लिये 736 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन | मध्य प्रदेश | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई जिसमें मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन किया। 

प्रमुख बिंदु


संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर ने सर्वाधिक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड | मध्य प्रदेश | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल , 2023 को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 8758.8 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन के साथ 74.6 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) अर्जित कर विद्युत गृह बिरसिंहपुर के इतिहास में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन और सर्वोच्च पीएलएफ अर्जित करने का रिकार्ड बनाया है। 

प्रमुख बिंदु


हरियाणा सरकार ने ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्य) की शुरुआत की | हरियाणा | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चंडीगढ़ में ‘स्टार्टअप संगोष्ठी और उद्योग प्रज्ज्वलित, 2023’ का उद्घाटन कर बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के सर्वेक्षण, कृषि और बागवानी फसलों और सुरक्षा उद्देश्यों के लिये संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी आदि के लिये ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्य) की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु 


जोन्हा की दीप्ति ने नेशनल आर्चरी रैंकिंग में जीता स्वर्ण पदक | झारखंड | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को झारखंड के राँची ज़िले के जोन्हा की तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने हरियाणा के सोनीपत में चल रहे ‘नेशनल रैकिंग आर्चरी’में झारखंड की ही तीरंदाज अंकिता भगत को सीनियर वर्ग के फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

प्रमुख बिंदु 


‘रैली फॉर रिवर्स’अभियान द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’की सराहना | छत्तीसगढ़ | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

04 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में बढ़ोतरी और पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से प्रारंभ की गई ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’की सराहना ‘रैली फॉर रिवर्स’ अभियान द्वारा की गई है।

प्रमुख बिंदु 


स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन का रूप लेगा बदरीनाथ | उत्तराखंड | 06 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

4 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सपताल महाराज ने बताया कि राज्य के बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन (आध्यात्मिक पर्वतीय शहर) के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

Badrinath