आरोग्य मेला-2025 | राजस्थान | 05 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
1 से 4 मार्च 2025 तक राजस्थान सरकार द्वारा 4 दिवसीय राज्य स्तरीय आरोग्य मेला का आयोजन शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया गया।
मुख्य बिंदु
- मेले के बारे में:
- आयुष राज्यमंत्री ने कहा कि ‘निरोगी राजस्थान’की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति को लगातार बढावा दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप आयुष पद्धति के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी है और यह एलोपैथी के मज़बूत विकल्प के रूप में उभर रही है। अन्य राज्यों के समक्ष राज्य सरकार की यह एक अनुकरणीय पहल है।
- उद्देश्य
- इस मेले का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना तथा योग व प्राकृतिक चिकित्सा के महत्त्व को उजागर कर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
- उपचार और परामर्श
- आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
- मेले में जलौका चिकित्सा, अग्निकर्म चिकित्सा, ऑस्टियोपैथी, मर्म चिकित्सा, कपिंग थैरेपी आदि विशिष्ट आयुष चिकित्सा विधाओं से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
- सौंदर्य विशेषज्ञों द्वारा सौंदर्य प्रसाधन क्लिनिक पर हर्बल चिकित्सा व प्राकृतिक साधनों से सौंदर्य बनाए रखने की जानकारी दी गई।
- पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी
-
आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में कौशल विकास एवं शैक्षिक अवसरों के संबंध में एम.डी., एम.एस., स्नातक डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया व पात्रता की जानकारी प्रदान की गई।