नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान मध्य प्रदेश ने जीते 13 पदक

चर्चा में क्यों?

4 फरवरी, 2022 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेजबान मध्य प्रदेश ने बाक्सिंग चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक जीता और कुल 13 पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा।

प्रमुख बिंदु

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेजबान मध्य प्रदेश ने बाक्सिंग में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 काँस्य सहित कुल 13 पदक जीते। मध्य प्रदेश के लिये योगेश्वर दत्त एवं मलिका मोर ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं हरियाणा 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 काँस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर ओवरआल चैंपियन बना।
  • भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में बाक्सिंग चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा. भार वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश के योगेश्वर दत्त ने मणिपुर के सी. मोइरैमगथ्म को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव एवं उत्तराखंड के भुवनेश्वर ने काँस्य पदक जीते।
  • बालिका वर्ग में मलिका मोर ने मध्य प्रदेश को एक स्वर्ण दिलाया। मलिका मोर ने 45-48 किग्रा. भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आँचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने काँस्य पदक जीता।
  • बालक वर्ग में आयुष यादव को 71-75 किग्रा. भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने काँस्य पदक जीते।
  • 51-54 किग्रा. भार वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश के रुद्रजीत सिंह को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 50-52 किग्रा. भार वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हराकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के लिये बालिका वर्ग में विनती ने 70-75 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया।
  • बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5-67 किग्रा. भार वर्ग में, प्रशांत खटाना ने 67-71 किग्रा. भार वर्ग में तथा ऋषभ सिकरवार ने 75-80 किग्रा. भार वर्ग में काँस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60-63 किग्रा. भार वर्ग में, भूमि सिंह ने 54-57 किग्रा. भार वर्ग में एवं राधिका जाटव ने 48-50 किग्रा. भार वर्ग में काँस्य पदक जीता।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2