नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, इस साल से मेडिकल व इंजीनियरिंग में छात्राओं के लिये एक तिहाई सीट होगी रिजर्व

चर्चा में क्यों?

5 फरवरी, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई)-एनआईटी पूर्ववर्ती छात्र समिति के वार्षिक मिलन समारोह में घोषणा की कि नये सत्र 2023 से राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिये आरक्षित रहेंगी।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई में लड़कियों के लिये कम से कम एक तिहाई सीटें आरक्षित कर दी गई हैं।
  • उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में बिहार पुलिस की बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। बिहार में जितनी महिलाएँ पुलिस में हैं, उतनी दूसरे राज्यों में नहीं हैं। इसके अलावा बिहार की सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईटी पटना के विस्तार के लिये हर ज़िले में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए जा रहे हैं। बिहटा में 125 एकड़ ज़मीन दी गई है। निर्माणाधीन बिहटा कैंपस से सटे खाली पड़े 25 एकड़ का भूखंड और दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि 2004 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने बिहार कॉलेज आफ इंजीनियरिंग को एनआईटी का दर्जा दिया था। बिहार सरकार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का नामकरण बीसीई-एनआईटी करवाया था।  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2