मऊ की दाक्षायनी पांडेय के कार सुरक्षा मॉडल का धमाल | उत्तर प्रदेश | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले में एक गरीब किसान की बेटी दाक्षायनी पांडेय (17 वर्ष ) का चयन उनके कार सुरक्षा मॉडल के आधार पर अमेरिका में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में 100 फीसदी स्कॉलरशिप के साथ हुआ है। इस समय वह 12वीं की पढ़ाई कर रही है।

प्रमुख बिंदु 


बनारस देगा देश को कचरे से कोयला बनाने का प्लांट | उत्तर प्रदेश | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

4 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के बनारस नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि धर्म-संस्कृति के लिये विख्यात बनारस अब देश को कचरे से कोयला बनाने का प्लांट भी देगा। कचरे से कोयला बनाने का पहला प्लांट बनारस के रमना में निर्माणाधीन है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार को जल्द जोड़ा जाएगा टेफकोफ पोर्टल से | बिहार | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को बिहार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) के वरिष्ठ उप महानिदेशक गिरजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार को जल्द से जल्द टेफकोफ (टेलीकॉम एनालेटिक्ल फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्क्शन) पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य के मोबाइल उपभोक्ता घर बैठे पता लगा सकेंगे कि आपके नाम पर कितने मोबाइल सिम कनेक्शन एक्टिव हैं तथा इनमें कितने फर्जी आईडी पर लिये गए और कब से उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ | राजस्थान | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के उदयपुर ज़िले के गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण | राजस्थान | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के उदयपुर ज़िले को बड़ी सौगात देते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दो सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकॉट और टॉर्च का होगा अनावरण | मध्य प्रदेश | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में 7 जनवरी को भोपाल के शौर्य स्मारक में रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकॉट, टॉर्च और एंथम का अनावरण किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया लैब का उद्घाटन | हरियाणा | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गुरुग्राम ज़िले के गुरुग्राम विश्वविद्यालय की एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया लैब का आज उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड के किसानों के लिये बनेगा ‘चेंबर ऑफ फॉर्मर्स’ | झारखंड | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को झारखंड की उद्यान निदेशक निशा उरांव ने सभी उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया कि राज्य के धनबाद ज़िले के किसानों के लिये ‘चेंबर ऑफ फॉर्मर्स’ बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में सीमांत गाँवों को आबाद करेगा बॉर्डर टूरिज्म | उत्तराखंड | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस नेगी ने बताया कि राज्य के सीमांत गाँवों को आबाद करने के लिये उत्तराखंड सरकार ‘बॉर्डर टूरिज्म’ योजना शुरू करने की पहल करने जा रही है।

प्रमुख बिंदु 


देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में शुमार हुआ चंपावत का बनबसा थाना | उत्तराखंड | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड के चंपावत ज़िले का बनबसा थाना देश के शीर्ष तीन थानों में शुमार हो गया है।

प्रमुख बिंदु