प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

इंडियन स्किल्स, 2021 रीजनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को मिले 3 स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में संपन्न हुई इंडियन स्किल्स, 2021 की रीजनल प्रतियोगिता (वेस्ट ज़ोन) में मध्य प्रदेश ने 3 स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता गांधीनगर और अहमदाबाद में 29 अक्टूबर, 2021 से 1 नवंबर, 2021 की अवधि में संपन्न हुई।

प्रमुख बिंदु

  • इस प्रतियोगिता में कुकिंग में अवनि पाटिल, बेकरी में संस्कार सिंह तथा वेब टेक्नालॉजी में शुभम प्रजापति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ब्रिक्लेइंग में रोहित कुमार कुशवाह ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • विजेताओं को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं नगद राशि से सम्मानित किया।
  • इस प्रतियोगिता में गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के 230 प्रतिभागी ने विभिन्न स्किल्स में कौशल प्रदर्शन किया।
  • अगले चरण में ये प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंडियन स्किल्स, 2021 में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।


मध्य प्रदेश Switch to English

कुरावर बना नया विद्युत उप-संभाग

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने राजगढ़ ज़िले के कुरावर को विद्युत उप-संभाग बनाया है। यह नया उप-संभाग नरसिंहगढ़ संभाग के अंतर्गत मौज़ूदा नरसिंहगढ़ (ओ. एंड एम.) उप-संभाग को पुनर्गठित कर बनाया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • नए बने कुरावर उप-संभाग में कुरावर, इकलेरा, तलेन, झालड़ा तथा नरसिंहगढ़ (ओ. एंड एम.) उप-संभाग अंतर्गत नरसिंहगढ़ (ग्रामीण), बोड़ा एवं गादिया वितरण केंद्र का कार्य-क्षेत्र शामिल रहेगा।
  • कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि कुरावर को उप-संभाग बनाए जाने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को त्वरित और बेहतर सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश उप-चुनाव, 2021

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें से विधानसभा की 2 सीटें बीजेपी और 1 सीट कॉन्ग्रेस तथा लोकसभा सीट बीजेपी को प्राप्त हुई।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि राज्य में उप-चुनाव के तहत 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान हुआ था। इस उप-चुनाव में निर्वाचित सांसद और विधायक निम्नलिखित है-
    • सतना की रैगाँव विधानसभा सीट पर कॉन्ग्रेस की कल्पना वर्मा
    • जोबट विधानसभा सीट पर बीजेपी की सुलोचना रावत
    • पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के डॉक्टर शिशुपाल सिंह यादव
    • खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल
  • उल्लेखनीय है कि उप-चुनाव एक ऐसा चुनाव है, जो आम चुनावों के दौरान खाली हो गई विधानसभा और लोकसभा सीटों को भरने के लिये उपयोग किया जाता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow