प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

खैरागढ़ से विधायक देवव्रत सिंह का निधन

चर्चा में क्यों?

  • 3 नवंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य और खैरागढ़ सीट से वर्तमान विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 52 साल के थे।

प्रमुख बिंदु

  • देवव्रत सिंह राजनांदगाँव ज़िले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता कॉन्ग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी के विधायक थे।
  • विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह एक बार राजनांदगाँव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। इसके साथ ही भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अध्यक्ष भी थे।
  • इसके अलावा वे कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। वे 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1998 से 2003 तक पहले वे मध्य प्रदेश, फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे।

छत्तीसगढ़ Switch to English

गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पाँच शीर्ष राज्यों में शामिल

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर द्वारा जारी ‘पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021’ में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासन वाले शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित (बेस्ट गवर्नेंस) राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है। वहीं, स्थिरता सूचकांक (सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स) में राज्य ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रमुख बिंदु

  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021 के अनुसार केरल ने 1.618 अंक के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर कर देश में चौथा स्थान हासिल किया है।
  • इस इंडेक्स में राज्यों के विकास, इक्विटी और स्थिरता संकेतकों को देखकर तथा उसका मूल्यांकन कर नंबर दिया गया है।
  • छत्तीसगढ़ 0.946 स्कोर के साथ स्थिरता सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। स्थिरता सूचकांक संसाधनों तक पहुँच और उपयोग के आधार पर राज्यों को रैंक प्रदान किया जाता है।
  • इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और मानव जाति पर पड़ता है।
  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021 राज्य सरकार के गुणवत्ता शासन और विशेष रूप से कोविड-19 पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार की भागीदारी पर प्रकाश डालता है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

भोपाल-रायपुर-भोपाल उड़ान शुरू

चर्चा में क्यों?

  • 2 नवंबर, 2021 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर भोपाल-रायपुर मार्ग पर इंडिगो एयरलाइंस की पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने कहा कि उड़ान सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
  • भोपाल से फ्लाइट सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे रायपुर पहुँचेगी। फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रायपुर से रवाना होगी और दोपहर 1.35 बजे भोपाल पहुँचेगी।
  • पहले दिन भोपाल से 59 यात्री और रायपुर से 63 यात्री रवाना हुए।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow