प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्त्वावधान में राँची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के एसडीईईओ बादल राज और झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14/17/19 बालक एवं बालिका वर्ग में राज्य के 1728 खिलाड़ी और 288 कोच व मैनेजर भाग ले रहे हैं।
  • प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अंडर-14 बालक टीम रांची में और अन्य वर्ग की टीमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow