नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच हवाई सेवा का ट्रायल शुरू

चर्चा में क्यों?

  • 4 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा के जल्द ही शुरू होने के आसार हैं। फ्लाई बिग कंपनी की ओर से हवाई मार्ग पर ट्रायल शुरू हो गया है।

प्रमुख बिंदु

  • जानकारी के अनुसार फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए 3 सितंबर को पंतनगर पहुँचा। इस विमान में चालक दल के अलावा पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिये ज़रूरी सामान मौजूद था।
  • फ्लाई बिग प्रबंधन ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
  • यह माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है। हवाई सेवा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना (आरसीएस) के तहत होगी, जिसका 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत किराया राज्य सरकार वहन करेगी।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2