प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

एशियन गेम्स-2022 में मध्य प्रदेश के 43 खिलाड़ियों का चयन

चर्चा में क्यों?

  • 4 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स-2022 के लिये मध्य प्रदेश के 43 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स-2022 को स्थगित किया गया था।
  • चीन के हांग्जो में होने वाले 19वें एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्य प्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11 खिलाड़ी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3 खिलाड़ी, मध्य प्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी, जो अकादमी के एसोसिएट मेंबर हैं, भारतीय टीम में शामिल हैं।
  • एशियन गेम्स के लिये चयनित म.प्र. अकादमी के खिलाड़ी: इस वर्ष चीन के हांग्जो में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज़्यादा वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
    • केनो सेलालम: शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा
    • सेलिंग: नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर
    • कयाकिंग-कनोईंग: अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ. विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पैरा केनो)
    • रोईंग:  रुक्मणी दांगी
    • घुड़सवारी: राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला
    • शूटिंग इवेंट: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे
  • मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जूडो (ब्लाईड जूडो केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेंबर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।
  • एशियन गेम्स के लिये चयनित मध्य प्रदेश के खिलाड़ी (अकादमी के बाहर के)
    • इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में अकादमी के बाहर के 11 मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    • अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी सॉप्ट टेनिस), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), दमिता देवी (कयाकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट) भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जूडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम का (कयाकिंग-कनोईंग) में चयन हुआ है।
  • इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। इनमें महिला हॉकी टीम में मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरुष हॉकी टीम में विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश की सौर ऊर्जा क्षमता 11 गुना बढ़ी

चर्चा में क्यों?

  • 4 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले दशक में नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में 11 गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह राज्य की स्थापित क्षमता का लगभग 24 प्रतिशत है।

प्रमुख बिंदु

  • जानकारी के अनुसार प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 52 प्रतिशत बढ़ी है। वर्तमान में 1000 मेगावाट क्षमता के सौर पार्क संचालित हैं और 1778 मेगावाट के पार्क जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
  • इसके साथ ही 3350 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएँ लागू होने की प्रारंभिक स्थिति में हैं। इनमें एक हजार मेगावाट क्षमता की सोलर पार्क परियोजनाएँ (250 मेगावाट की मंदसौर सोलर पार्क तथा 750 मेगावाट की रीवा सोलर पार्क) शामिल हैं।
  • विदित है कि रीवा मेगा पार्क को नवाचारी प्रयासों की वजह से कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इसने प्रति इकाई 2.97 रुपए की न्यूनतम मूल्य दर हासिल की। इसे विश्व बैंक के प्रेसीडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • वर्तमान में 1778 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 1500 मेगावाट की आगर-मालवा, शाजापुर और नीमच सोलर पार्क तथा 500 मेगावॉट की नीमच पार्क परियोजना शामिल हैं।
  • भविष्य की परियोजनाओं में विश्व के सबसे बड़े ओंकारेश्वर जलाशय में 600 मेगावॉट फ्लोटिंग का सोलर पार्क शामिल है। इससे साल के अंत तक पूरी तरह से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
  • इसके अलावा 3350 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं में 1400 मेगावाट की मुरैना और 450 मेगावाट की छतरपुर पार्क और बीरसिंहपुर जलाशय, इंदिरा सागर जलाशय तथा गांधीसागर जलाशय में 1500 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजनाएँ शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश विद्युत की कमी की स्थिति को समाप्त कर भरपूर बिजली उपलब्धता की स्थिति में आ गया है। थोड़े ही समय में, मध्य प्रदेश भारत के नवकरणीय ऊर्जा के नक्शे पर चमक रहा है। राज्य सरकार की सुस्पष्ट नीतियों और मज़बूत नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश भारत की नवकरणीय ऊर्जा का मुख्य केंद्र बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है।

मध्य प्रदेश में बढ़ती सौर ऊर्जा क्षमता (मेगावाट में)




 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2