प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

अवध बिहारी चौधरी बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

चर्चा में क्यों?

26 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

प्रमुख बिंदु 

  • अवध बिहारी चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के स्थान पर बिहार विधानसभा के 17वें अध्यक्ष बने हैं। गौरतलब है कि 24 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • महागठबंधन ने राजद के अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष के लिये अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके विरोध में कोई और नामांकन नहीं हुआ, इसलिये वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।
  • विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर बैठे महेश्वर हज़ारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कराई। इसके बाद ‘हम’ के जीतन राम मांझी ने अवध बिहारी चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद संपूर्ण सदन की सहमति से विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी ने अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
  • नए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को परंपरा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष के आसन पर जाकर बिठाया।
  • 76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी सिवान से 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी, 2005 तथा 2020 में विधायक चुने गए। उन्होंने 2020 में स्पीकर पद के लिये चुनाव लड़ा था, लेकिन विजय कुमार सिन्हा से मुकाबले में पिछड़ गए थे। अवध बिहारी चौधरी राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।   

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2