प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

सवाई मानसिंह चिकित्सालय में स्थापित होगी स्ट्रोक इंटरवेंशन लैब

प्रमुख बिंदु

4 मई, 2023 को राजस्थान जयपुर के सवाई मानसिंह एसएमएस चिकित्सालय में स्ट्रोक इंटरवेंशन लैब की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इस लैब से एसएमएस चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को समयबद्ध रूप से बेहतर इलाज मिल सकेगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023.24 के बजट में लैब की स्थापना के संबंध में घोषणा की थी।
  • स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसे तत्काल मेडिकल केयर देने की आवश्यकता रहती है क्योंकि इस स्थिति में मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन या न्यूट्रेंट्स प्राप्त नहीं होते हैं। जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं (ब्रेन सेल) मर जाती हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

श्री रामचद्र पथ-गमन न्यास

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई मंत्रि-परिषद ने श्री रामचंद्र पथ-गमन वाले अंचलों के विकास के लिये ‘श्री रामचंद्र पथगमन न्यास’के गठन की स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इस न्यास में 33 सदस्य होंगे। इसमें 28 पदेन न्यासी और 5 अशासकीय न्यासी सदस्य होंगे। अशासकीय न्यासियों का अधिकतम कार्यकाल 3 वर्ष होगा।
  • इस न्यास की गतिविधियों के संचालन के लिये समय-समय पर विशेषज्ञ समितियों का गठन किया जा सकेगा। इस न्यास की संस्थागत व्यवस्था के लिये संस्कृति विभाग सक्षम होगा।
  • इस न्यास के सुचारू संचालन के लिये परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की जाएगी। इकाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुल 7 पद होंगे।
  • इस न्यास की गतिविधियों के संचालन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित 32 नए पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है, जिस पर 1 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

नगरीय विकास विभाग को मिले 3 स्कॉच अवार्ड

चर्चा में क्यों?

4 मई, 2023 को मध्य प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग को नगरीय विकास और म्यूनिसिपल गवर्नेंस के लिये 3 स्कॉच अवार्ड मिले।

प्रमुख बिंदु

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग को, शी लाउंज महिला सुविधा-गृह बनाने के लिये सागर स्मार्ट सिटी और धर्मपुरी सीवेज कलेक्शन ट्रीटमेंट और डिस्पोजल के लिये मध्य प्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कंपनी को सिल्वर स्कॉच अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सबके लिये आवास मिशन 25 जून 2015 को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी के लिये आवास उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार द्वारा इस मिशन को 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी गई है।

हरियाणा Switch to English

गुरु गोरक्षनाथ स्मृति उत्सव

चर्चा में क्यों?

4 मई,2023को हरियाणा के करनाल में गुरु गोरक्षनाथ स्मृति उत्सव मनाया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक घोषणाएँ कीं।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में एक शिक्षण संस्थान का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक में गुरु गोरखनाथ के नाम पर एक पीठ (चेयर) स्थापित की जाएगी, जो उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं पर शोध करेगी।
  • मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नाथ संप्रदाय के लोगों को पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाएगा।
  • राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में बीसी (ए) वर्ग को आरक्षण प्रदान किया था। अब नगर निकायों में भी इसी तर्ज पर बीसी (ए) वर्ग को आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • बच्चों को बाबा गोरखनाथ की शिक्षाओं से अवगत करवाने के लिये गुरु गोरखनाथ की जीवनी व उनकी शिक्षाओं का उल्लेख स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा।
  • योगी समाज जहाँ सहमति प्रदान करेगा, उन शहरों में गुरु गोरखनाथ के नाम पर चौक या मार्गों का नाम रखा जाएगा।
  • गौरतलब है कि राज्य सरकार ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं का प्रचार करने हेतु संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार-प्रसार योजना के तहत सभी संत-महापुरुषों की जयंतियाँ सरकारी तौर पर मनाई जा रही हैं। यह स्मृति उत्सव भी इसी कड़ी में आयोजित किया गया है।


झारखंड Switch to English

पीएम प्रसाद होंगे कोल इंडिया के नये चेयरमैन

चर्चा में क्यों?

3 मई, 2023 को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के नये चेयरमैन (अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक) के लिये इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिसमे शॉर्टलिस्ट किये गए कुल सात उम्मीदवारों का इंटरव्यू के बाद बोर्ड ने पीएम प्रसाद का इस पद के लिये चयन की अनुशंसा की है।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि पीएम प्रसाद वर्तमान में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड) के सीएमडी हैं।
  • पीएम प्रसाद एनसीएल में निदेशक तकनीकी भी रहे थे।
  • 2015 में वह एनटीपीसी में कार्यकारी निदेशक बने थे। अगस्त 2019 में वह बीसीसीएल, धनबाद के सीएमडी बने थे। 1 सितंबर 2020 को उनका तबादला सीसीएल में हुआ था।
  • कोल इंडिया के वर्तमान 28वें चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल (आईएएस) आगामी 30 जून, 2023 को रिटायर हो रहे हैं। कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल समेत अब तक कुल सात अधिकारी कोल इंडिया के चेयरमैन का पद सँभाल चुके हैं।
  • पीएम प्रसाद उस्मानिया विश्वविद्यालय से खनन इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (IIT-ISM), धनबाद से ‘ओपन-कास्ट माइनिंग’ में एम.टेक किया।
  • 1988 में उन्होंने DGMS से प्रथम श्रेणी का खान प्रबंधक प्रमाणपत्र प्राप्त किया और 1997 में नागपुर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी प्राप्त की।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow