प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मसूरी की राधा ने 1500 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

चर्चा में क्यों?

3 मई, 2022 को बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2021 में उत्तराखंड के मसूरी की 23 वर्षीय राधा सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता।

प्रमुख बिंदु

  • राधा ने यह दौड़ 4 मिनट 31 सेकंड में पूरी की और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। 
  • 23 वर्षीय राधा सिंह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एक्सीलेंसी विंग की खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी राधा राष्ट्रीय स्तर पर दो मेडल जीत चुकी हैं।
  • राधा सिंह के प्रशिक्षक अनूप बिष्ट ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ में राधा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमाचल की सुनीता ने द्वितीय और मणिपुर की हुईदरोम देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
  • उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में 24 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2021 का आयोजन किया गया। 
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत युवा छात्रों को विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेने और उन्हें खेलने के लिये प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ की गई थी। 
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले संस्करण का उद्घाटन 31 जनवरी, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। वर्ष 2019 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ कर दिया गया। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow