प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

‘राजस्थान गौरव’सम्मान समारोह

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संस्कृति युवा संस्था द्वारा एक निजी होटल में आयोजित ‘राजस्थान गौरव’सम्मान समारोह में ‘राजस्थान गौरव’से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि संस्कृति युवा संस्था द्वारा पिछले 28 वर्षों से ‘राजस्थान गौरव’सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
  • राज्यपाल ने भारतीय सेना में कारगिल युद्ध के नायक रहे रिटायर्ड कर्नल वी.एस. बालोठिया, सीनियर आईएएस अजिताभ शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के राजीव पचार, भारतीय इंजिनियरिंग सेवा के आशु सिंह राठौड़, भारतीय राजस्व सेवा के नितिन कुमार जैमन, सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा, दुबई के यंग एंटरप्रेन्योर अंकित जैन, शिव विलास रिसोर्ट के चेयरमैन स्व. बृजमोहन शर्मा, इंटरनेशनल वुडबॉल प्लेयर अजय सिंह, मांड गायिका बेगम बतूल, आईटी प्रोफेशनल सुदीप, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रताप सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, फुटबाल खिलाड़ी अजय सिंह मीणा आदि प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’सम्मान से सम्मानित किया।


राजस्थान Switch to English

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास की लगाई जाएगी प्रदर्शनी

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’(आरएसपीडीएम) के अंतर्गत प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास (बहुवर्षीय चारा फसल) की प्रदर्शनी लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 

  • राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत हाइब्रिड नेपियर घास की प्रदर्शनी प्रत्येक ग्राम पंचायत में 0.2 हेक्टेयर भूमि में प्रगतिशील किसानों, विभाग के फार्म, कृषि प्रशिक्षण केंद्र (एटीसी) एवं प्रमुख गौशालाओं में लागाई जाएगी। इसके लिये ‘कृषक कल्याण कोष’से 23 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्धता से कार्य करने हेतु उनके हित में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं तथा कृषि क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं। अशोक गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई।
  • विदित है कि हाइब्रिड नेपियर घास एक बहुवर्षीय चारा फसल है। इसे हर प्रकार की जलवायु एवं मिट्टी में उगाया जा सकता है। किसानों और पशु पालकों के लिये यह एक बेहतर पशु चारा विकल्प है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2