बनारसी पान, बनारसी लंगड़ा आम, रामनगर भाटा (बैंगन) और चंदौली का आदमचीनी चावल को मिला जीआई टैग | उत्तर प्रदेश | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बनारसी पान, बनारसी लंगड़ा आम, रामनगर भाटा (बैंगन) और चंदौली का आदमचीनी चावल के साथ अन्य 7 उत्पादों को जीआई सर्टिफिकेट मिला है।

प्रमुख बिंदु


सीएससी की तरह विकसित किये जाएंगे बिहार के 8463 पैक्स | बिहार | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को बिहार के सहकारिता विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 8,463 पैक्सों (प्राथमिक कृषि साख समिति) को अब सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


‘राजस्थान गौरव’सम्मान समारोह | राजस्थान | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संस्कृति युवा संस्था द्वारा एक निजी होटल में आयोजित ‘राजस्थान गौरव’सम्मान समारोह में ‘राजस्थान गौरव’से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास की लगाई जाएगी प्रदर्शनी | राजस्थान | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’(आरएसपीडीएम) के अंतर्गत प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास (बहुवर्षीय चारा फसल) की प्रदर्शनी लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ | हरियाणा | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत ज़िले में साई के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रमुख बिंदु 


चांग गाँव होगा महाग्राम योजना में शामिल | हरियाणा | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के भिवानी ज़िले के गाँव चांग में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया कि चांग गाँव को ‘महाग्राम योजना’में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


आंजनधाम सहित चार स्थलों के विकास के लिये 6.50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव | झारखंड | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 झारखंड के गुमला ज़िले के उपायुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा गुमला ज़िले के चार प्राचीन धार्मिक स्थलों टांगीनाथ धाम, आंजनधाम तथा पर्यटन स्थलों-गोबरसिल्ली एवं नवरत्नगढ़ के समुचित विकास के लिये 6.50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है।

प्रमुख बिंदु 


अब केरल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगी रबर की खेती | छत्तीसगढ़ | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा रबर अनुसंधान संस्थान कोटेायम (केरल) के मध्य एक समझौता किया गया है, जिसके तहत रबर अनुसंधान संस्थान, कोट्टायम छत्तीसगढ़ में रबर की खेती की संभावनाएँ तलाशने के लिये कृषि अनुसंधान केंद्र बस्तर में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबर की प्रायोगिक खेती करेगा। 

प्रमुख बिंदु 


‘अंगना म शिक्षा’कार्यक्रम को मिला ‘स्कॉच अवार्ड’ | छत्तीसगढ़ | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोविड लॉकडाउन के दौरान महिला शिक्षिकाओं की पहल पर प्रारंभ किये गए ‘अंगना में शिक्षा’कार्यक्रम को किसी स्वतंत्र संगठन द्वारा दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान वर्ष 2022 के ‘स्कॉच अवार्ड’से नवाज़ा गया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड ड्रोन प्रमोशन एंड यूसेज पॉलिसी-2023 का खाका पेश | उत्तराखंड | 05 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी, आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि अमेरिकी संस्था मैकेंजी ग्लोबल ने राज्य में ड्रोन को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखंड ड्रोन प्रमोशन एंड यूसेज पॉलिसी-2023 का खाका पेश किया है।

प्रमुख बिंदु