प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2023 को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत ज़िले में साई के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रमुख बिंदु 

  • खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता में देशभर की 96 महिला तीरंदाजों ने भाग लिया है तथा विजेताओं को पाँच लाख रुपए तक के इनाम दिये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि 3 और 4 अप्रैल को हो रही प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय तीरंदाजी संघ और हरियाणा तीरंदाजी संघ मिलकर कर रहे हैं।
  • प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को साढ़े 37 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।
  • प्रतियोगिता में रिकर्व सीनियर में स्वर्ण पदक जीतने पर पाँच लाख, रजत पदक पर तीन लाख व काँस्य पदक पर दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। जूनियर में स्वर्ण पदक विजेता को तीन लाख, रजत पदक विजेता को दो लाख व काँस्य पदक विजेता को एक लाख रुपए तथा कैडेट में स्वर्ण पदक पर एक लाख, रजत पर 80 हज़ार व काँस्य पर 50 हज़ार रुपए मिलेंगे।
  • इसके अलावा कंपाउंड श्रेणी के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को ढाई लाख, रजत पदक जीतने पर डेढ़ लाख व काँस्य पदक जीतने पर एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा। जूनियर में स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ लाख, रजत पदक विजेता को एक लाख व काँस्य पदक विजेता को 50 हज़ार तथा कैडेट में स्वर्ण जीतने पर 50 हज़ार, रजत पदक पर 40 हज़ार व काँस्य पर 25 हज़ार रुपए मिलेंगे।

हरियाणा Switch to English

चांग गाँव होगा महाग्राम योजना में शामिल

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के भिवानी ज़िले के गाँव चांग में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया कि चांग गाँव को ‘महाग्राम योजना’में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘महाग्राम योजना’के तहत प्रदेश के उन सभी गाँवों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा, जिस गाँव की आबादी दस हज़ार से अधिक है। जिन गाँवों की आबादी दस हज़ार से कम तथा आठ हज़ार से ज्यादा है, उन गाँवों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) लगाए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत ही चांग गाँव में सीवरेज सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि लार्ड स्वराज पॉल संस्था के साथ मिलकर चांग गाँव के स्कूल के भवन का नवीनीकरण कराया जाएगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow