नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Mar 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड बजट 2025-26

चर्चा में क्यों?

झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 1.45 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

मुख्य बिंदु

  • बजट आवंटन और प्रमुख योजना:
    • महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY) के लिये 13,363.35 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं ।
  • आर्थिक विकास और राजकोषीय घाटा:
    • राज्य की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 7.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
    • आगामी वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटा 11,253 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है
    • सामाजिक क्षेत्र के लिये 62,844 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।
    • 2023-24 में झारखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) लगभग 4.6 ट्रिलियन रुपए था।
    • सरकार का लक्ष्य 2029-30 तक GSDP को 10 ट्रिलियन रुपए तक बढ़ाना है।
  • स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पहल:
    • बजट में सात नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना शामिल है: राँची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा।
    • सरकार ने जमशेदपुर, गुमला और साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय खोलने की योजना की भी घोषणा की।
  • केंद्र के साथ वित्तीय विवाद:
    • राज्य सरकार केंद्र सरकार से 1.36 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिये कानूनी कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रही है।

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY)

  • यह योजना 3 अगस्त, 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए दिये जाएंगे।
  • प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के माध्यम से हर वर्ष सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 12,000 रुपए भेजे जाएंगे।
  • दिसंबर 2024 से वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दी गई।




close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2