प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल गठित

चर्चा में क्यों?

4 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश के आर्थिक विकास के दृष्टिगत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने, निर्यात को प्रोत्साहन देने और रोज़गार सृजन के संबंध में नीति-निर्धारण के लिये ‘मध्य प्रदेश ट्रेड प्रमोशन काउंसिल’का गठन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • ट्रेड प्रमोशन काउंसिल मुख्यरूप से कार्य समिति द्वारा प्रस्तुत एजेंडा पर अनुमोदन और स्वीकृति प्रदान करेगी। यह काउंसिल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अनुसार चयनित उत्पादों की गुणवत्ता वृद्धि और वेल्यू एडीशन के संबंध में भी नीति-निर्धारण करेगी।
  • काउंसिल में वित्त सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, वन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, परिवहन, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, कृषि, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास और श्रम विभाग के मंत्रीगण सदस्य होंगे।
  • मध्य प्रदेश राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्य सचिव, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल एवं गारमेंट, ऑटो मोबाइल एवं इंजीनियरिंग और आईटी आदि सेक्टर की राज्यस्तरीय संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं राज्य निर्यात आयुक्त (प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी) भी काउंसिल में सदस्य बनाए गए हैं। 
  • प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन काउंसिल के सदस्य सचिव होंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति का गठन

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को राज्य शासन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के तहत 21 अगस्त, 2019 को गठित राज्यस्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति को तत्कालप्रभाव से निरस्त कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई समिति का गठन किया है।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित नई समिति में मंत्री, सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण को संयोजक सदस्य सचिव बनाया गया है।
  • अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी समिति की अधिसूचना के अनुसार समिति में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह तथा 3 सांसद- गजेंद्र सिंह पटेल, हिमाद्री सिंह तथा महेंद्र सिंह सोलंकी को सदस्य नामांकित किया गया है। 
  • इसी प्रकार 9 विधायकों- कुंवर सिंह टेकाम, सुलोचना रावत, राम दांगोरे, मनीषा सिंह, हरिशंकर खटीक, रघुनाथ मालवीय, डॉ. योगेश पंडाग्रे, गोपीलाल जाटव और राजेश प्रजापति तथा मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और निदेशक/उप निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग को सदस्य नामांकित किया गया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रज्ञा सिंह ने जीता रजत पदक

चर्चा में क्यों

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की तलवारबाज़ प्रज्ञा सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 24 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक किया गया था।
  • प्रज्ञा सिंह ने यह सफलता फेंसिंग की ईपी इवेंट में हासिल की है। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ खेलते हुए 45-36 के स्कोर पर रजत पदक हासिल किया।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांपी-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2