नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राष्ट्रपति ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का किया उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

4 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के पाली ज़िले के रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी में भारत सहित घाना, मलेशिया, सउदी अरब, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए 37 हज़ार से अधिक स्काउट एवं गाइड्स ने शिरकत की।
  • समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया कि युवाओं के इस सम्मेलन में नायाब जोश एवं ऊर्जा का समागम है। युवाओं की यह सभा मिनी यंग इंडिया है। स्काउट तन-मन से इंसानियत एवं समाज सेवा का काम करते हैं। यह गर्व की बात है कि पूरे देश में सबसे अधिक संख्या में स्काउट साहस एवं वीरता के प्रतीक राजस्थान की भूमि से हैं।
  • उन्होंने बताया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन द्वारा लगभग 115 वर्षों से युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। आज़ादी से पहले भी महात्मा गांधी सहित अन्य कई लोग इस संगठन के प्रशंसक रहे।
  • देश का सबसे बड़ा यह संगठन चरित्र निर्माण के लिये जो कार्य करता है, वह अद्भुत है। इस संगठन में 63 लाख से अधिक स्काउट एवं गाइड हैं।
  • समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक स्काउट्स एंड गाइड्स हैं। इन्होनें अनुशासित सिपाही की तरह कार्य कर कोविड प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जंबूरी स्मारिका, विशेष आवरण तथा जंबूरी पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2