प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड की मनीषा केरकेट्टा ने जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2023 को आर्मेनिया में हो रहे IBA जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड के सिमडेगा ज़िले की मनीषा केरकेट्टा ने 54 किलो बालिका वर्ग में रजत पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि आर्मेनिया के येरेवन में जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 24 नवंबर से 4 दिसंबर, 2023 तक किया गया। इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में 26 भार वर्गों में 58 देशों की 448 युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • झारखंड की मनीषा केरकेट्टा 54 किलो बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अयाजान सीडिक के हाथों हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • उल्लेखनीय है कि झारखंड के सिमडेगा ज़िले की कोनपाला पंडरीपानी गाँव की मनीषा केरकेट्टा वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 23 साल बाद रजत पदक जीतने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
  • मनीषा केरकेट्टा वर्ष 2018 से सीसीएल और झारखंड सरकार के संयुक्त पहल से चलाई जा रही खेल अकादमी ‘झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी’ (JSSPS) की प्रशिक्षु हैं और प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी कैप्टन ब्रजभूषण मोहंती से प्रशिक्षण ले रही हैं।


झारखंड Switch to English

झारखंड की सरिता कुमारी ने नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2023 को भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में सिदो कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगाँव रांची में आयोजित राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की सरिता कुमारी ने स्प्रिंट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्त्वावधान में सिदो कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगाँव रांची में 75वीं सीनियर महिला एवं पुरुष, 52वीं जूनियर तथा 38वीं सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
  • झारखंड की लोहरदगा ज़िला की रहने वाली अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट सरिता कुमारी अब तक जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया आदि प्रतियोगिता में कई पदक जीती है।
  • सरिता कुमारी ने चंडीगढ़ में 26 से 27 नवंबर, 2022 को आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया साइकिलिंग विमेन लीग में सब जूनियर बालिका वर्ग में मास स्टार्ट स्पर्द्धा साइकिलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा टाइम ट्राइल (10 किमी.) में रजत पदक जीता था।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow