प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने नंबर-1 पर रहकर किया लीग स्टेज का समापन

चर्चा में क्यों?

2 नवंबर, 2023 को भारतीय महिला हॉकी टीम ने राँची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कोरिया को 5-0 से हराते हुए अपनी लगातार पाँचवी जीत दर्ज की और अंकतालिका में नंबर वन पर रहकर ग्रुप चरण में अपने अभियान को समाप्त किया।

प्रमुख बिंदु

  • मेज़बान भारत के लिये सलीमा टेटे ने छठे और 36वें मिनट में, जबकि नवनीत कौर ने भी 36वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में टीम का चौथा गोल किया, वहीं नेहा ने 60वें मिनट में पाँचवा गोल दागा।
  • भारत के अलावा चीन, जापान और कोरिया की टीमें भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना कोरिया से, जबकि जापान के सामने चीन की चुनौती होगी।
  • इससे पहले दिन के पहले मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हरा दिया। मलेशिया के लिये नूर मुहम्मद ने 25वें और नूर यूसैनी ने 52वें मिनट में गोल दागे।
  • दूसरे मैच में चीन ने जापान को 1-0 से मात दी। चीन के लिये एकमात्र गोल बिंगफेंग जियू ने आठवें मिनट में किया। चीन ने पाँच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ नौ अंक लेकर लीग चरण का समापन किया।
  • थाईलैंड को पाँच मैचों में एक में भी जीत नसीब नहीं हुई और पाँचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
  • मलेशिया ने पाँच मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के साथ चार अंक लेकर पाँचवें नंबर के साथ लीग चरण का समापन किया। मलेशिया और थाईलैंड ने सेमीफाइनल में जगह नहीं पाई और बाहर हो गईं।
  • राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। इनमें मेज़बान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।
  • विदित हो कि भारत को साल 2016 के बाद से अपने पहले खिताब की तलाश है, जबकि भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2