प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वर्ग के परिवारों को आयुष्मान/चिरायु योजना का लाभ मिलना शुरू

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2023 को हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वर्ग के परिवारों के सदस्यों को सैद्धांतिक रूप से कार्ड वितरित कर आयुष्मान/ चिरायु योजना का लाभ देने की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत अभी तक 38,000 परिवारों ने आवेदन किया था। हरियाणा दिवस से इन सभी परिवारों को आयुष्मान/चिरायु योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया।
  • बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के कर्मचारी व पेंशन भोगियों को भी तोहफा देते हुए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का भी शुभारंभ किया।
  • प्रथम चरण में दो विभाग नामत: मत्स्य व बागवानी के 894 कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है और प्रथम चरण में बीमारियों के 1055 पैकेज व हरियाणा के 305 अस्पतालों को सम्मिलित किया गया है।
  • आगामी समय में अन्य विभागों में भी इस कैशलेस सुविधा को लागू कर दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रदेश के मान्यताप्राप्त पत्रकार भी कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
  • इस सुविधा के पूरी तरह लागू होने पर हरियाणा के करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में नकद रहित (कैशलेस) उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में कुल 1340 बीमारियों को कवर किया गया है। प्रदेश में सूचीबद्ध 569 अस्पतालों में इस कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा व भविष्य में देशभर के अस्पताल इस योजना से जोड़े जाएंगे।


हरियाणा Switch to English

प्रदेश के चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिये चयनित

चर्चा में क्यों?

31 अक्तूबर, 2023 को पुलिस विभाग द्वारा डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिये प्रदेश में चार पुलिसकर्मियों का तथा नकद पुरस्कार के लिये एक अन्य पुलिसकर्मी का नाम चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिये तीन प्रकार के राज्यस्तरीय अवॉर्ड मंज़ूर किये गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री वीरता पदक, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री वीरता पदक विजेता को ईनामस्वरूप 2 लाख रुपए,  गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक विजेता को एक लाख रुपए तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता को  50  हज़ार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र/स्क्राल भी मिलेगा।
  • डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता के तहत हरियाणा प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, जिन्हें 50 हज़ार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अन्य पुलिसकर्मी को 10  हज़ार रूपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिये चयनित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अंकुश, इंस्पेक्टर राम कुमार और सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह शामिल है। वहीं सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को 10  हज़ार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत् प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य किये। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन में भी महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया।
  • हेड कॉन्स्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने के लिये सम्मानित किया जा रहा है। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में उदाहरणात्मक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापकों तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया।
  • वर्तमान में हिसार ज़िला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत् राम कुमार ने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।
  • ज़िला पंचकूला में कार्यरत् सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे, जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्य प्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।
  • वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत् शमशेर सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कई मामलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके चलते इन्हें ईनाम स्वरूप 10  हज़ार रुपए की नकद राशि भेंट की जाएगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow