प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा तैयार श्रव्य-दृश्य रिकॉर्डिंग का हुआ लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को राजस्थान के कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपने राजकीय आवास पर राजस्थान संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में वेद संरक्षण योजनांतर्गत अकादमी द्वारा अथर्ववेद एवं सामवेद की संपूर्ण संहिता की श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति (रिकॉर्डिंग) का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस रिकॉर्डिंग को जनसामान्य के लिये सोशल मीडिया वेबसाइट पर प्रसारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य वेदों में निहित जन-कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है एवं वेद पाठ की लुप्त होती स्वर पाठ परंपरा को संरक्षित रखना है।
  • इस मौके पर डॉ. सरोज कोचर, अध्यक्ष संस्कृत अकादमी ने वेदों की गुरु परंपरा के संरक्षण हेतु अकादमी द्वारा इस वर्ष बजट घोषणा-23 के अंतर्गत 10 नवीन ज़िलों में वेदाश्रम खोले जाने की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि वर्तमान में राज्य के 45 वेदाश्रम अकादमी द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।
  • अकादमी निदेशक डॉ. राजकुमार जोशी ने बताया कि अकादमी द्वारा निम्बाहेड़ा में चारों वेदों की 11 शाखाओं के अध्ययन को अकादमी स्तर पर प्रारंभ कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।


राजस्थान Switch to English

जयपुर, बीकानेर, अजमेर एवं जैसलमेर में पैनोरमा के लिये 18 करोड़ रुपए मंज़ूर

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 ज़िलों- जयपुर, बीकानेर, अजमेर एवं जैसलमेर में पैनोरमा निर्माण के लिये 18 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं महापुरुषों के जीवन आदर्शों से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिये पैनोरमा तैयार करा रही है।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति से जयपुर में स्वामी आत्मारामजी लक्ष्य पैनोरमा तथा बीकानेर में राव बीकाजी पैनोरमा बनेगा। इनमें 4-4 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • साथ ही, अजमेर में पृथ्वीराज चौहान पैनोरमा तथा जैसलमेर के पोकरण में इंदिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा का निर्माण होगा। इनमें 5-5 करोड़ रुपए व्यय होंगे। सभी कार्य पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन विकास कोष से करवाए जाएंगे।
  • इन पैनोरमा में स्वामी आत्माराम जी, पृथ्वीराज चौहान तथा राव बीकाजी के व्यक्तित्व एवं भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी मिलेगी। इससे वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के साथ ही गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बजट 2023-24 में घोषणा की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow