प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का सुभाष नगर डिपो से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में मेट्रो आरंभ होने से परिवहन की नई क्रांति आएगी और विकास पथ पर भोपाल तीव्रगति से दौड़ेगा। भोपाल मेट्रो का विस्तार सीहोर, मंडीदीप के साथ-साथ रायसेन और विदिशा तक भी किया जाएगा।
  • सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक के पाँच किमी. लंबे मेट्रो के भाग में 5 स्टेशन हैं, जिनकी आधारभूत संरचनाओं का काम प्राकृतिक बाधाओं के बावजूद बहुत तेज़ी से पूरा किया गया।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेट्रो ट्रेन से समय और पैसा दोनों की बचत होगी। भोपालवासियों को सुरक्षित-सुगम-सुविधापूर्ण सस्ता और सुंदर परिवहन का साधन उपलब्ध होगा और शहर का प्रदूषण भी कम होगा।
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न मेट्रो के कोच में स्मार्ट लाईटिंग, एयर कडिंशन्स, स्मार्ट डिस्प्ले, एआई सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि की सुविधा होगी।
  • लगभग 6 हज़ार 941 करोड़ रुपए की भोपाल मेट्रो परियोजना की कुल लंबाई 31 किमी. होगी, करोंद चौराहे से एम्स तक 16.77 किमी., रत्नागिरि तिराहे से भदभदा चौराहे तक 14.18 किमी. पर यह रेल चलेगी।
  • पहले चरण में सुभाष नगर एम्स तक 7 किमी. लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। भोपाल मेट्रो का संपूर्ण संचालन 2024 से प्रारंभ हो जाएगा।
  • मेट्रो रेल के स्टेशन भी विशेष होंगे, जहाँ पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर आदि की सुविधा, बुजुर्गों के लिये विशेष व्यवस्था और ऑनलाइन टिकिटिंग की सुविधा होगी।


मध्य प्रदेश Switch to English

दिव्यांग श्री मोहन सिंह को उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये दिया गया राज्यस्तरीय स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार, 2020-21

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये सहकारिता विभाग, मंत्रालय में कार्यरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री मोहन सिंह को ‘स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार, 2020-21’दिया।

प्रमुख बिंदु

  • श्री मोहन सिंह को उनकी शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समर्पित भाव के साथ समयबद्ध एवं प्रतिबद्ध कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये वर्ष 2020-21 का यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए राशि का चेक एवं प्रमाण-पत्र भी दिया गया।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा की स्मृति में की गई पुरस्कार की घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्यों के लिये ‘स्व. देवी प्रसाद शर्मा’पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2017 से की गई है।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्य के लिये प्रोत्साहित करना है।
  • चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में कार्य के प्रति लगनशीलता, समय की पाबंदी, आचरण, व्यवहार, आज्ञाकारिता, कार्यालय में उपस्थिति, अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, सौंपे गए कार्य को करने की समझ और योग्यता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये किये गए उत्तम कार्यों के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार दिये जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यों के लिये प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार राज्यस्तरीय है और इसके अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।


मध्य प्रदेश Switch to English

‘जो आया, वो वापस आया’ TVC ने IATO सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लॉन्च किये गए नए TVC ‘जो आया, वो वापस आया, ये है एमपी की माया’को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन में डिजिटल मीडिया एडवरटाइजिंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड, शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को देश-विदेश में प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा रचनात्मक प्रयोग किये जाते रहे हैं। नए TVC में गोंड पेंटिंग के माध्यम से पर्यटन स्थलों और पात्रों को दर्शाया गया है।
  • एक संगीतमय कहानी के ज़रिये प्रदेश की समृद्ध जनजातीय कला और पर्यटन स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर देशभर से 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं। यू-ट्यूब पेज पर TVC को 13 लाख 80 हज़ार व्यू, इंस्टाग्राम पर 55 लाख, फेसबुक पर 65 लाख, ट्वीटर पर 6 लाख 79 हज़ार से अधिक व्यू मिल चुके हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow