प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड की सोनाली घोष बनी काजीरंगा उद्यान की पहली महिला निदेशक

चर्चा में क्यों?

2 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सोनाली घोष असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के क्षेत्र निदेशक (फील्ड डायरेक्टर) के रूप में कार्यभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। 

प्रमुख बिंदु  

  • जानकारी के अनुसार भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सोनाली घोष ने 1 सितंबर को केएनपी के क्षेत्र निदेशक (फील्ड डायरेक्टर) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही 118 साल पुराने केएनपी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने वाली सोनाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।  
  • उल्लेखनीय है कि असम सरकार ने सोनाली घोष को वन प्रमुख के पद पर तैनात करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने मौजूदा क्षेत्र निदेशक जतिंद्र शर्मा से पार्क का प्रभार ग्रहण किया। जतिंद्र शर्मा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए हैं।  
  • निदेशक बनने से पहले सोनाली घोष गुवाहाटी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख के कार्यालय में अनुसंधान शिक्षा और कार्य योजना प्रभाग की मुख्य वन संरक्षक के रूप में कार्यरत् थीं।

 


उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

चर्चा में क्यों?

2 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह इन्वेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभाग के लिये महत्त्वपूर्ण है। 
  • विदित है कि इसके लिये देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बातचीत हुई है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत् में रुचि है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड अंबेसडर हैं। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश और नए इन्वेस्टर्स को लेकर लोग तैयार हैं। उद्योग को विस्तार के लिये उद्योग समूह तैयार हैं। राज्य में ऐसे 15 से 20 हज़ार निवेश के लिये उद्योग तैयार हैं।  
  • उल्लेखनीय है कि धामी सरकार ने दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिये 2.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा है। इन्वेस्टर्स समिट के लिये देहरादून से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी है।


उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

1 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा शिक्षक दिवस पर राज्य के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक शामिल हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक, विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन इन पुरस्कारों के लिये चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। 
  • इन शिक्षकों में से प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी ज़िले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य एवं नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। 
  • माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह, देहरादून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा से डॉ. प्रभाकर जोशी, ऊधमसिंह नगर से निर्मल कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।  
  • इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला को सम्मानित किया जाएगा।


उत्तराखंड Switch to English

टिहरी के राजेश भंडारी बने वायुसेना में उप प्रमुख

चर्चा में क्यों?

1 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीडीएस और पूर्व सेनाप्रमुख के बाद अब उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले राजेश भंडारी को वायुसेना में उप प्रमुख बनाया गया है।  

प्रमुख बिंदु 

  • राजेश भंडारी की नियुक्ति नई दिल्ली में एयरफोर्स मुख्यालय में बतौर असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर हुई है। 
  • विदित है कि राजेश भंडारी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई है। वे 15 दिसंबर, 1990 को एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर हुए थे। उसके बाद 1 फरवरी, 2022 को एयर कमोडोर पद पर पदोन्नत हुए थे।  
  • इनसे पहले प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में नेल्डा गाँव निवासी एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा वायुसेना के उच्च पद पर पहुँचे थे। वे एयर चीफ मार्शल के सलाहकार के पद पर पहुँचने वाले टिहरी के पहले और उत्तराखंड के दूसरे ऑफिसर थे।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2