नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

सागर ज़िले में बनेगा बुंदेलखंड अंचल का वन्य जीव अभयारण्य

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड (State Wildlife Board) की बैठक में सागर ज़िले में नए वन्य जीव अभयारण्य के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा वन्य जीव संरक्षण के प्रयासों को विस्तार देते हुए प्रदेश के आरक्षित वन क्षेत्रों में 10 नवीन अभयारण्य बनाए जाने के निर्देश के पालन में वन विभाग ने यह महत्त्वपूर्ण पहल की है।
  • वन विभाग द्वारा उत्तर सागर वन मंडल का 25 हज़ार 864 हेक्टेयर (25,864 वर्ग किमी.) क्षेत्र अभयारण्य के लिये चुना गया है। इसका मुख्यालय सागर और नाम ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर’ अभयारण्य उत्तर सागर होगा।
  • प्रस्तावित अभयारण्य के 5 किमी. की परिधि में 88 ग्राम हैं, जिनकी निस्तार व्यवस्था वनों पर आश्रित है। अभयारण्य क्षेत्र में 98.202 घन मीटर इमारती एवं 236 घनमीटर जलाऊ काष्ठ की अनुमानित राशि वार्षिक क्रमश: 42 लाख एवं 4.96 लाख रुपए प्रभावित होना आँकी गई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2