उत्तर प्रदेश के चार शहरों में बनेंगे नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क | उत्तर प्रदेश | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क्स आफ इंडिया के अपर निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चार शहरों आगरा, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण पर काम शुरू हो गया है। आगरा सॉफ्टवेयर पार्क अगस्त में शुरू हो जाएगा।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवन पर लिखी किताब का हुआ लोकार्पण | बिहार | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी किताब ‘नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


मानसिक रोगियों की देखभाल के लिये राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का किया गया गठन | राजस्थान | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसिक रोगियों की देखभाल के लिये मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम-2017 एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण नियम-2018 के अंतर्गत राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। इसके लिये गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु


पुलिस अकादमी में ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स फॉर वूमेन’की शुरुआत | राजस्थान | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक श्रुति भारद्वाज ने स्कूल शिक्षा विभाग और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला फिजिकल टीचर्स (पीटीआई) के लिये 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कोर्स ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स फॉर वूमेन’का शास्त्री नगर के राजस्थान पुलिस अकादमी में शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


भोपाल के आर्यन ने जीता स्विमिंग में काँस्य पदक | मध्य प्रदेश | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को हैदराबाद में खेली जा रही 76वीं स्विमिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आर्यन एस गणेश ने काँस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु


गुमला में राज्य की पहली महिला लाइब्रेरी का शुभारंभ | झारखंड | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई 2023 को झारखंड के वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उराँव ने राज्य के गुमला ज़िले में झारखंड की पहली 400 सीटर हाईटेक महिला लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिये छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर | छत्तीसगढ़ | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार वाहनों के फिटनेस की जाँच के लिये रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार हो चुका है। इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा वाहनों की फिटनेस की जाँच की जाएगी।

प्रमुख बिंदु