प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते मुख्यमंत्री धामी

चर्चा में क्यों? 

3 जून, 2022 को उत्तराखंड की चंपावत सीट के उपचुनाव संबंधी नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 92% मतों के साथ विजय प्राप्त की। 

प्रमुख बिंदु 

  • चंपावत विधानसभा सीट के लिये 31 मई को हुए उपचुनाव में कुल 62,898 वोट पड़े थे।  
  • इसमें से 58,258 वोट मुख्यमंत्री धामी को, जबकि 3233 वोट कॉन्ग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को प्राप्त हुए। 
  • गौरतलब है कि धामी की यह जीत उत्तराखंड विधानसभा के चुनावों एवं उपचुनावों में मत प्रतिशत एवं मतों के अंतर के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 
  • यह भी ध्यान देने योग्य है कि फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 47 सीटें जीती थीं, किंतु मुख्यमंत्री धामी अपनी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे।

उत्तराखंड Switch to English

नैनीताल में भारत का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कॉप स्थापित

चर्चा में क्यों? 

2 जून, 2022 को नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी ने बताया कि देवस्थल में स्थापित चार मीटर व्यास वाले लिक्विड मिरर टेलीस्कॉप की सहायता से एरीज अंतरिक्ष के बड़े रहस्यों को उजागर करने में मदद मिलेगी 

प्रमुख बिंदु 

  • यह भारत के अतिरिक्त चार अन्य देशों- बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड एवं उज़्बेकिस्तान की साझा परियोजना है। 
  • वर्ष 2017 में प्रारंभ हुई परियोजना के तहत 50 करोड़ रुपए की लागत से इस दूरबीन को निर्मित किया गया है। 
  • इसके पहले चरण के परीक्षण में 95 हज़ार प्रकाश वर्ष दूर NGC–4274 आकाशगंगा के स्पष्ट चित्र प्राप्त किये गए हैं, साथ ही अपनी आकाशगंगा मिल्की-वे के तारों की भी स्पष्ट तस्वीरें प्राप्त की गई हैं। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow