नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

गिद्धेश्वर पर्वत पर मिले पुरातात्त्विक अवशेष

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में बिहार के जमुई ज़िला के ज़िलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के अन्वेषण में भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआर के पास गिद्धेश्वर पर्वत की चट्टानों में प्राचीन काल के मानव के सांस्कृतिक क्रियाकलापों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • जमुई ज़िले में अवस्थित गिद्धेश्वर पर्वत के घने जंगलों में पुरातात्त्विक अन्वेषण का कार्य डॉ. रवि शंकर गुप्ता के निर्देशन में पटना स्थित बिहार संग्रहालय द्वारा किया जा रहा है।  
  • डॉ. गुप्ता ने बताया कि गिद्धेश्वर पर्वतमाला में काफी बड़े-बड़े शैलाश्रय हैं, जिनमें अनेक शैलचित्र के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। 
  • गिद्धेश्वर से अन्वेषण में प्राप्त पुरातात्त्विक अवशेष प्रागैतिहासिक काल के बताए जाते हैं। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2