प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राँची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग

चर्चा में क्यों? 

3 मई, 2022 को झारखंड की राजधानी राँची के चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम में स्थापित देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिये भव्य कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुआ। 

प्रमुख बिंदु 

  • कर्नाटक के मंदिर की तर्ज़ पर ही राँची में भी भव्य शिवलिंग की स्थापना की गई है। इस शिवलिंग की ऊँचाई 108 फीट है। शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर शंख की आवाज़ करीब एक मिनट तक गूँजेगी।   
  • गौरतलब है कि कर्नाटक के कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर में जो शिवलिंग है, उसकी ऊँचाई भी 108 फीट ही है।    
  • देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले इस मंदिर को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इस शिवलिंग पर एक साथ 50 लोग जल अर्पण कर सकेंगे।  
  • इस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा काशी के पुरोहितों द्वारा की जाएगी। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow