प्रोजेक्ट अलंकार से हाईटेक होंगे वाराणसी के सात राजकीय विद्यालय | उत्तर प्रदेश | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले के विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट अलंकार’के तहत वाराणसी ज़िले के सात राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में कॉरपोरेट स्कूल जैसी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिये कार्यदायी एजेंसी के साथ एमओयू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल पुल | बिहार | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को बिहार पथ विकास निगम के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर है।

प्रमुख बिंदु 

Bridge


प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में स्थापित होंगे नवीन मेडिकल कॉलेज | राजस्थान | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद ज़िलों में नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

प्रमुख बिंदु 


‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर’ योजना के लिये 750 करोड़ रुपए का प्रावधान | राजस्थान | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना’के तहत 750 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश के बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा का पहला RPTO | हरियाणा | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के उपनिदेशक (बागवानी) एवं ड्रोन प्रशिक्षक डॉ. सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने करनाल ज़िले के फूसगढ़ गाँव स्थित सामुदायिक केंद्र भवन में रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (आरपीटीओ) स्थापित कर दिया है। यह हरियाणा का पहला सरकारी आरपीटीओ है।

प्रमुख बिंदु 


दिव्यांगजनों को लेकर हरियाणा सरकार का एमेजॉन कंपनी से हुआ समझौता | हरियाणा | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने बताया कि राज्य सरकार का एमेजॉन के साथ समझौता हुआ है, जिसके तहत प्रदेश के 10 हज़ार युवाओं को एमेजॉन कंपनी में रोज़गार दिया जाएगा। इनमें 1500 दिव्यांगों को भी नौकरी देनी शामिल है।

प्रमुख बिंदु 


नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिये जाएंगे 10-10 हज़ार रुपए | छत्तीसगढ़ | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु 

 


छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 | छत्तीसगढ़ | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक महत्त्वपूर्ण अभियान ‘छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ कार्य का शुभारंभ सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेरोज़गारी भत्ता योजना की शुरूआत की | छत्तीसगढ़ | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से महत्त्वकांक्षी बेरोज़गारी भत्ता योजना की प्रदेशव्यापी शुरूआत की। योजना की शुरूआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने चार युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया है।

प्रमुख बिंदु 

 


प्रदेश के तीन और अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र | छत्तीसगढ़ | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के तीन और स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में लगेंगे 25 हज़ार MSME उद्योग | उत्तराखंड | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोज़गार के नए अवसर सृजित करने के लिये राज्य सरकार ने पाँच साल का रोडमैप तैयार किया है, जिसके अंतर्गत 25 हज़ार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में वाइब्रेंट गाँवों की संख्या में होगा इजाफा | उत्तराखंड | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय आने वाले दिनों में उत्तराखंड के और नए सीमांत गाँवों को शामिल करेगा।

प्रमुख बिंदु 


देवघर में खुला संथाल परगना का पहला CNG स्टेशन | झारखंड | 04 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को झारखंड के गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने देवघर-सारवां रोड स्थित कुंडा में संथाल परगना का पहला प्राकृतिक गैस आधारित सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु