प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

GeM पोर्टल से खरीदारी में उत्तर प्रदेश अव्वल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों के अनुसार पिछले 5 वर्षों में GeM पोर्टल से की गई खरीदारी में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • सरकारी आँकड़ों के अनुसार पिछले पाँच वर्षों में GeM पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 20,642 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी की गई है।
  • गुजरात 7,400 करोड़ रुपए की खरीद के साथ दूसरे स्थान पर जबकि मध्य प्रदेश 5,000 करोड़ रुपए की खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • GeM विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) द्वारा आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के लिये वन-स्टॉप राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है।
  • इसे वर्ष 2016 में सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिये लॉन्च किया गया था।

राजस्थान Switch to English

नवीकरणीय ऊर्जा में राजस्थान समूचे देश में अग्रणी

चर्चा में क्यों?

2 अप्रैल, 2022 को राजस्थान ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व चेयरमैन आरआरईसी (राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम) डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान 10 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में 49,346 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित में राजस्थान 10,506 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर समूचे देश में शीर्ष पर आ गया है।
  • केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 7,534 मेगावाट क्षमता के साथ कर्नाटक दूसरे और 6,309 मेगावाट क्षमता के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है।
  • डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 3,000 मेगावाट क्षमता से अधिक क्षमता विकसित की जा चुकी है, जबकि पिछले तीन सालों में प्रदेश में 6,552 मेगावाट क्षमता विकसित हुई है।
  • रूफटॉप में भी राजस्थान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 10,506 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता में 9,542 मेगावाट क्षमता ग्राउंड माउंटेड, 668 मेगावाट रूफटॉप और 296 मेगावाट सौर ऊर्जा ऑफग्रिड क्षेत्र में विकसित की गई है।
  • गौरतलब है कि हाल ही में किये गए एमओयू व एलओयू समझौतों से राजस्थान अब देश के सबसे बड़े सोलर हब के रूप में विकसित होने जा रहा है। प्रदेश में इन्वेस्ट राजस्थान के तहत किये गए एमओयू एलओआई में से 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू एलओआई केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही हस्ताक्षरित हुए हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश की सकल राजस्व प्राप्तियों में 17.13% की बढ़ोतरी

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में सकल राजस्व प्राप्तियों में 17.13% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष सकल राजस्व प्राप्ति 57,720 करोड़ रुपए थी, जो इस वर्ष 67,609 करोड़ रुपए हो गई है।

प्रमुख बिंदु

  • वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य शासन की बेहतर कर नीति, वित्तीय अनुशासन और करदाताओं को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021-22 में सकल राजस्व प्राप्तियों में 17.13% की बढ़ोतरी हुई है।
  • वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार जीएसटी का लक्ष्य 21,600 करोड़ रुपए का था, जिसके सापेक्ष 22,206.01 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई। इस प्रकार प्राप्तियों में 102.81 प्रतिशत की उपलब्धि रही।
  • नॉन जीएसटी करों में 16,540 करोड़ रुपए का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 16,745.35 करोड़ रुपए प्राप्ति कर 101.24 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई।
  • पंजीयन और स्टांप शुल्क में 7,400 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 8,164.85 करोड़ रुपए प्राप्त कर 110.34 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।
  • आबकारी में 10,340 करोड़ रुपए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति 10,386 करोड़ रुपए रही, जो 100.45 प्रतिशत है।

हरियाणा Switch to English

चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के मध्य विवाद

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार के चंडीगढ़ पर दावे के संदर्भ में 5 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ पर अपने दावे को दोहराते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है।
  • लंबे समय से चले आ रहे चंडीगढ़ पर दावे संबंधी विवाद में केंद्र सरकार के चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश के कर्मचारियों के लिये पंजाब सर्विस रूल्स के बजाय केंद्रीय सेवा रूल्स लागू करने के निर्णय ने आग में घी डालने का काम किया है।
  • गौरतलब है कि 1966 के पंजाब पुनर्गठन अधिनियम द्वारा पंजाब से हरियाणा को अलग गठित किया गया। चंडीगढ़ हरियाणा को सौंप दिया गया, किंतु इसका विरोध होने पर चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देकर दोनों राज्यों की राजधानी बना दिया गया।
  • चंडीगढ़ के संबंध में पंजाब और हरियाणा के मध्य संपत्ति बंटवारा 60 : 40 के अनुपात में किया गया।
  • 24 जुलाई, 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अकाली नेता लोंगोवाल के मध्य हुए समझौते के अनुसार चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने की तारीख 26 जनवरी, 1986 तय की गई, किंतु कुछ समय बाद ही लोंगोवाल की हत्या कर दी गई और यह हस्तांतरण संभव न हो सका।

झारखंड Switch to English

विद्यापति स्मृति पर्व

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2022 को बोकारो स्टील सिटी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद का मुख्य वार्षिक उत्सव ‘विद्यापति स्मृति पर्व’ धूमधाम से संपन्न हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • 2 अप्रैल को बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ ही महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण कर दो दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन किया गया।
  • कार्यक्रम के दूसरे दिन एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मैथिली नाटक ‘लोंगिया मिर्ची’ का मंचन किया गया।
  • विद्यापति (1352-1448 ई.) मैथिली और संस्कृत कवि, संगीतकार और लेखक थे। इन्हें ‘मैथिल कवि कोकिल’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इन्होंने मिथिला के लोगों को ‘देसिल बयना सब जन मिट्ठा’ का मंत्र देकर लोकभाषा की जनचेतना को जीवित करने का महान प्रयास किया है।

उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में आठ तल वाली गुफा की खोज

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के गंगोलीहाट के गंगावली वंडर्स ग्रुप के सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ऋषभ रावल, भूपेश पंत और पप्पू रावल ने एक आठ तल वाली गुफा की खोज की है।

प्रमुख बिंदु

  • गुफा की चट्टानों पर शेषनाग सहित अन्य पौराणिक देवी-देवताओं का अंकन किया गया है।
  • यह अब तक मिली गुफाओं में सबसे बड़ी गुफा है।
  • गौरतलब है कि गंगावली क्षेत्र के शैल पर्वत शिखर पर मानस खंड में 21 गुफाओं का ज़िक्र है, जिनमें से 10 को खोजा जा चुका है।
  • अब तक खोजी गई गुफाओं में पाताल भुवनेश्वर, कोटेश्वर, भोलेश्वर, महेश्वर, लाटेश्वर, मुक्तेश्वर, सप्तेश्वर, डाणेश्वर, भुगतुंग गुफा शामिल हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow