विधायक हो रहे अमीर : एडीआर | उत्तर प्रदेश | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा के लिये फिर से चुनाव लड़ रहे मौज़ूदा विधायकों की संपत्ति 220.57 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

प्रमुख बिंदु 


‘परिंडा बांधो अभियान’ | राजस्थान | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने पक्षियों के जीवन संरक्षण हेतु परिंडा एवं चुग्गा पात्र बांधने के अभियान ‘परिंडा बांधो अभियान’की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में इज़रायल के सहयोग से बनेंगे कृषि उत्कृष्टता केंद्र | मध्य प्रदेश | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को इज़राइल के काउंसलेट जनरल कोबी शोशानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान बताया कि इज़राइल का भारत में 29 कृषि उत्कृष्टता केंद्रों में से दो केंद्र मध्य प्रदेश में स्थापित करने का प्रस्ताव है।

प्रमुख बिंदु 


सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना की स्वीकृति | मध्य प्रदेश | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की सौर ऊर्जा पार्क योजना में अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क्स (UMREPPS) मोड में स्वीकृत ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क (600 मेगावाट) और छतरपुर सौर ऊर्जा पार्क (950 मेगावाट) को विकसित किये जाने की स्वीकृति दी गई।

प्रमुख बिंदु 


गौहर महल में 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को अर्बन हाट गौहर महल में आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो का शुभारंभ पद्मश्री भूरीबाई द्वारा किया गया। एक्स-पो 15 मार्च, 2022 तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 


ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त रबी 2021-22 की फसल के लिये विशेष गिरदावरी | हरियाणा | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को हरियाणा विधानसभा के चालू बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटेर ने सदन में बताया कि राज्य के कुछ ज़िलों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त रबी 2021-22 की फसल के लिये विशेष गिरदावरी का काम 1 मार्च, 2022 से शुरू हो चुका है।

प्रमुख बिंदु 


विधानसभा ने पारित किया अनुपूरक बजट | झारखंड | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

2 मार्च, 2022 को झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा प्रस्तुत राज्य सरकार का 2,698 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया। 

प्रमुख बिंदु 


सोशल इंटरप्राइजेज फॉर गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव | छत्तीसगढ़ | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को भारत सरकार के आवास एवं नगरीय मामले मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेज फॅार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश के 7वें डाक संभाग का उद्घाटन | छत्तीसगढ़ | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को जनजातीय कार्य मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह तथा छत्तीसगढ़ शासन के पंचयात एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा प्रदेश के 7वें डाक संभाग के रूप में सरगुजा डाक संभाग का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ा मक्के का रकबा | छत्तीसगढ़ | 04 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी आँकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार सालों में मक्के का रकबा 13 हज़ार हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख 46 हज़ार हेक्टेयर हो गया है, जो कि 10 गुना से भी अधिक है।

प्रमुख बिंदु