प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना की स्वीकृति

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की सौर ऊर्जा पार्क योजना में अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क्स (UMREPPS) मोड में स्वीकृत ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क (600 मेगावाट) और छतरपुर सौर ऊर्जा पार्क (950 मेगावाट) को विकसित किये जाने की स्वीकृति दी गई।

प्रमुख बिंदु 

  • इन पार्क के विकास के लिये रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (RUMSL) सौर पार्क परियोजना विकासक (SPPD) होगा। 
  • ओंकारेश्वर जलाशय पर प्रस्तावित 600 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सौर परियोजना वर्तमान परिदृश्य में विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना है। 
  • यह परियोजना एक बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में विकसित की जाएगी, जिसमें पर्यटन, कृषि और उद्योग हेतु उपयोगी भूमि संरक्षण, जल संरक्षण आदि उद्देश्यों की भी पूर्ति संभव होगी। 
  • सौर परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत का क्रय मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) द्वारा राज्य की सौर RPO की आपूर्ति और राज्य के उपयोग के लिये किया जाएगा। शेष विद्युत का क्रय अन्य सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा राज्य में या राज्य के बाहर उपयोग के लिये किया जाएगा।
  • उपरोक्त परियोजनाएँ प्रदेश को सस्ती पर्यावरण मित्र बिजली के साथ नवीकरणीय ऊर्जा आबंध की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होंगी। 
  • प्रदेश में वर्तमान में कुल 2380 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित हैं और लगभग 5000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएँ स्थापनाधीन हैं।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लासगो में आयोजित कॉप 26 सम्मेलन में देश के लिये वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट (पाँच लाख मेगावाट) की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

गौहर महल में 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

3 मार्च, 2022 को अर्बन हाट गौहर महल में आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो का शुभारंभ पद्मश्री भूरीबाई द्वारा किया गया। एक्स-पो 15 मार्च, 2022 तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लि. भोपाल द्वारा केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से इस स्पेशल हैंडलूम एक्स-पो का आयोजन अर्बन हाट गौहर महल में किया जा रहा है। 
  • खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक्स-पो में मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बुनकरों के गुणवत्तायुक्त एवं विविध हैंडलूम उत्पाद एक साथ एक ही छत के नीचे रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। 
  • अर्बन हाट गौहर महल परिसर में 35 स्थायी उपलब्ध दुकानों के साथ 25 अस्थायी दुकानों का अतिरिक्त निर्माण किया गया है। इस प्रकार 60 दुकानों में विभिन्न राज्यों के बुनकर हैंडलूम वस्त्र विक्रय के लिये उपलब्ध हैं।
  • इस 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। एक्स-पो में ग्राहकों के लिये प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था नि:शुल्क की गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2