प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड में बालाजी मंदिर

चर्चा में क्यों?

हाल ही में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) ने झारखंड में तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रतिकृति बनाने की घोषणा की।

मुख्य बिंदु:

  • झारखंड सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से राज्य में भगवान बालाजी मंदिर स्थापित करने की गुहार लगाई।
  • सूत्रों के अनुसार, देवगढ़ में मंदिर के निर्माण के लिये 100 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंगों में एक ‘श्री वैद्यनाथ का मंदिर’ और एक शक्ति पीठ भी शामिल है।
  • TTD की योजना देश भर के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में भगवान बालाजी की कम-से-कम एक प्रतिकृति मंदिर स्थापित करने की है।
    • ट्रस्ट पहले ही जम्मू, ऋषिकेश, दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा आदि में मंदिर स्थापित कर चुका है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow