प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारंभ

चर्चा में क्यों? 

3 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिये कोविड वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने हेतु वैक्सीनेशन वाले दिन तथा अगले दिन इन बच्चों को विद्यालय से अवकाश अनुमन्य किये जाने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों की संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है। इस आयु वर्ग के लिये आज से प्रदेश में 2,150 बूथ पर टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ हुई है। राजधानी लखनऊ के 39 सेंटर्स पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन दी जा रही है।
  • गौरतलब है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 20 करोड़ 25 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 12 करोड़ 84 लाख 94 हज़ार 516 लोगों ने टीके की पहली डोज तथा 7 करोड़ 40 लाख 93 हज़ार 819 लोगों ने दोनों डोज ले ली हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही निगेटिव हो चुके हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल 2,261 एक्टिव केस हैं। इनमें 2,100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं।

उत्तर प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया

चर्चा में क्यों?

3 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘कर्मयोद्धा राम नाई’, ‘हृदय नारायण दीक्षित रचनावली’एवं विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • उन्होंने इसके पूर्व, विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हॉल में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्रों का अनावरण किया तथा विधानमंडल प्रकाशन विक्रय केंद्र का लोकार्पण भी किया।
  • ज्ञातव्य है कि विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में 5 मुख्यमंत्रियों के भाषण के संकलन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन हुआ। इनमें उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिये गए भाषणों का संकलन- ‘संकल्प और सञ्जल्प: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद’सहित ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में राजनाथ सिंह’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में कल्याण सिंह’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में राम प्रकाश’तथा ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौधरी चरण सिंह के उद्बोधन’ पुस्तकें सम्मिलित हैं। 
  • इसके साथ ही विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में ‘संविधान सभा में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सदस्यों के भाषण’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एवं मंत्रिपरिषद में सहभागिता’, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में संसदीय विशेषाधिकार’, ‘उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपालों के अभिभाषण’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपवेशन और उनमें माननीय सदस्यों की उपस्थिति’पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की आत्मकथा चरैवेति चरैवेति के विभिन्न संस्मरणों पर आधारित ‘कर्मयोद्धा राम नाईक’पुस्तक का विमोचन किया गया है। चरैवेति चरैवेति पुस्तक का लगभग 11 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। यह पुस्तक प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कर्मयोद्धा राम नाईक पुस्तक पूर्व राज्यपाल राम नाईक की जीवंतता व सक्रियता के साथ उत्तर प्रदेश व समाज के प्रत्येक पहलू पर उनकी गहरी पैठ को व्यक्त करती है 
  • यहाँ विमोचित पुस्तकें विधानमंडल पुस्तकालय के लिये एक बड़ा संकलन होंगी, जिन्हें अलग-अलग पुस्तक के आकार के रूप में संजोया गया है। ये पुस्तकें पुस्तकालय की समृद्धि के साथ-साथ नये विधानसभा सदस्यों, राजनीति में रुचि रखने वालों, शोधार्थियों सहित सार्वजनिक जीवन में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों पर नज़र रखने वाले व्यक्तियों के लिये भी ज्ञानवर्धक होंगी।
  • उन्होंने कहा कि यहाँ पर संविधान सभा में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सदस्यों के भाषण एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व एवं परिषद में उनकी सहभागिता से संबंधित पुस्तक का विमोचन हुआ है। यह पुस्तक रुचिकर व भावी पीढ़ी के लिये प्रेरणादायक होगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow