प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक बनीं सौम्या माथुर

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2023 को रेलवे बोर्ड की अतिरिक्त सदस्य (वित्त) सौम्या माथुर ने पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की पहली महिला महाप्रबंधक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

प्रमुख बिंदु

  • पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण का तबादला हो जाने के कारण उनकी जगह पर सौम्या माथुर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंज़ूरी के बाद रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया है।
  • सौम्या माथुर पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक हैं, 1952 में इसके गठन के बाद अब तक किसी महिला अधिकारी को एनईआर का महाप्रबंधक नहीं बनाया गया था।
  • एनईआर की नई जीएम सौम्या माथुर ने भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1987 बैच के माध्यम से रेल सेवा में प्रवेश किया। पहली नियुक्ति वडोदरा, पश्चिम रेलवे में हुई। इन्होंने पश्चिम, उत्तर एवं मध्य रेलवे में लेखा विभाग के अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
  • इसके अलावा वह अपर मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम रेलवे/मुंबई सेंट्रल, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे/जयपुर, प्रधान वित्त सलाहकार/मेट्रो रेलवे/कोलकाता तथा प्रधान वित्त सलाहकार/दक्षिण पूर्व रेलवे/कोलकाता जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
  • उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक जयपुर के रूप में भी कार्य किया है। इनके कार्यकाल में जयपुर स्टेशन को प्लैटिनम ग्रीन रेटिंग मिला था।
  • सौम्या माथुर ने गांधीनगर-जयपुर रूट को पूर्ण रूप से महिला मुख्य लाइन स्टेशन के रूप में भी सफलतापूर्वक संचालित कराया। रेलवे बोर्ड द्वारा बदलाव की पहल के लिये इन्हें बेस्ट चेंज एजेंट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा इन्होंने जेआईसीए (जापान), आईएनएसईएडी (सिंगापुर) एवं आईसीएलआईएफ (मलेशिया) में उच्च प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है।
  • उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे 14 अप्रैल, 1952 को अस्तित्व में आया था। अवध तिरहुत रेलवे, असम रेलवे और पुरानी बीबी एंड सीआई रेलवे के फतेहगढ़ ज़िले को मिलाकर इसका गठन किया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।
  • 15 जनवरी, 1958 को उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे का गठन किया गया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर को बनाया गया। वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे में तीन मंडल हैं, जिनके मुख्यालय वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर हैं।


बिहार Switch to English

CBSE ईस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप में पटना के श्वेतांक ने जीता बेस्ट जुडोका अवार्ड

चर्चा में क्यों?

31 अक्तूबर, 2023 को पटना के नॉलेजग्राम कैंपस में सीबीएसई ईस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप संपन्न हुआ, जिसमें पटना के छात्र श्वेतांक ने बेस्ट जुडोका अवार्ड अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु

  • सीबीएसई ज़ोनल जूडो चैंपियनशिप में बेस्ट जुडोका अवार्ड (छात्रा) पर उत्तर प्रदेश की छात्रा अदिति शर्मा ने कब्जा जमाया।
  • विदित हो कि 28 से 31 अक्तूबर, 2023 तक पटना के नॉलेजग्राम कैंपस में सीबीएसई ईस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
  • जूडो चैंपियनशिप में 49 KG भार वर्ग में प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। कुल 392 मेडल्स (स्वर्ण, रजत एवं काँस्य पदक) वितरित किये गए।
  • चैंपियनशिप की विशिष्ट वैजयंतियों के विजेता :
    • बेस्ट जुडोका अवार्ड (छात्रा): अदिति शर्मा, रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
    • बेस्ट जुडोका अवार्ड (छात्र) : श्वेतांक, ओपेन माइंड्स बिरला स्कूल, दानापुर, पटना, बिहार
    • चैंपियनशिप 1st पोजिशन : रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी, जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
    • चैंपियनशिप 2nd पोजिशन : एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, बोकारो, झारखंड
    • चैंपियनशिप 3rd पोजिशन : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो, झारखंड
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 11 छात्र) : ग्रिजली विद्यालय, कोडरमा, झारखंड
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 14 छात्र) : ओपन माइंड्स बिरला स्कूल, दानापुर, पटना, बिहार
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 17 छात्र) : रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी, जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 19 छात्र) : रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी, जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 11 छात्रा) : दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा, उत्तर प्रदेश
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 14 छात्रा) : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो, झारखंड
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 17 छात्रा) : एमजीएम हायर सेकेंडरी, बोकारो, झारखंड
    • ग्रुप चैंपियन (अंडर 19 छात्रा) : एमजीएम हायर सेकेंडरी, बोकारो, झारखंड


हरियाणा Switch to English

हरियाणा पूरे देश में प्रॉपर्टी आईडी लागू करने वाला पहला राज्य

चर्चा में क्यों?

31 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हरियाणा पूरे देश में प्रॉपर्टी आईडी लागू करने वाला पहला राज्य है।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ‘क्रीएशन ऑफ न्यू प्रॉपर्टी-आईडी अंडर नॉर्मल एंड तत्काल स्कीम' की सराहना की और इसे अन्य राज्यों को अपनाने का सुझाव भी दिया।
  • डॉ. गुप्ता ने प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लाल डोरे के अंदर आने वाली 34 लाख प्रॉपर्टीज़ को इंटिग्रेट कर नई प्रॉपर्टी आईडी में सम्मिलित किया गया और नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है। अब रजिस्ट्री ऑटोमेटिक प्रॉपर्टी आईडी डाटा में चढ़ाई जा सकती है।
  • उन्होंने कहा कि अब तक  2274 अनधिकृत कॉलोनियों में से 494 को अधिकृत कर दिया गया है तथा अन्य पर कार्य चल रहा है। 31 जनवरी, 2024 तक लगभग  850 कॉलोनियों को अधिकृत कर दिया जाएगा।
  • डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत 31 दिसंबर, 2020 को 20 वर्ष पूरे होने वाले दुकानदारों को मालिकाना हक दिलाने का कार्य भी शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने किया है।
  • मंत्री ने बताया कि प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी सूचना एसएमएस के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय के नागरिकों को भेज सकते हैं।
  • डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स की पूर्ण अदायगी करने पर सीमित समय के लिये छूट दी है, जो छूट 15 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगी। अब प्रॉपर्टीधारक किसी भी प्रकार की त्रुटि के निवारण हेतु विभागीय पोर्टल पर स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित कर सकते हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow