प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के बाद चौथा पुलिस कमिश्नरेट होगा सोनीपत

चर्चा में क्यों?

2 नवंबर, 2022 को हरियाणा में गृह मंत्रालय की ओर से सोनीपत ज़िले को पुलिस कमिश्नरेट बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सोनीपत ज़िला गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के बाद राज्य का चौथा पुलिस कमिश्नरेट बन जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • सोनीपत ज़िले के पुलिस कमिश्नरेट बन जाने से यहाँ आईजी रैंक के अधिकारी पुलिस कमिश्नर होंगे और तीन पुलिस ज़ोन बनाए जाएंगे।
  • गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव में सोनीपत ज़िले में सभी 15 थानों को तीन ज़ोन में समायोजित किया गया है और जीटी रोड के सभी थानों- गन्नौर, बड़ी, मुरथल, राई, बहालगढ़ और कुंडली पूर्वी पुलिस ज़ोन में शामिल होंगे, जबकि पश्चिमी ज़ोन में थाना सिटी सोनीपत, सदर सोनीपत, सिविल लाइन, सेक्टर-27 और थाना खरखौदा शामिल होंगे। इसके अलावा गोहाना पुलिस ज़ोन में थाना मोहाना, सिटी गोहाना, सदर गोहाना और थाना बरोदा को शामिल किया गया है।
  • इन तीनों ज़ोनों का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे। पुलिस कमिश्नरेट बनाने के निर्णय से ज़िले की सुरक्षा- व्यवस्था पुख्ता होगी।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोनीपत ज़िले में मारुति की नई फैक्ट्री का शिलान्यास और रेलवे के कोच नवीनीकरण फैक्ट्री शुरू हुई है।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा में सबसे अधिक बेरोज़गारी दर

चर्चा में क्यों?

हाल ही में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी किये गए आँकड़ों के मुताबिक बेरोज़गारी दर के मामले में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु 

  • सीएमआईई के अनुसार देश में ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों के मुकाबले बेरोज़गारी दर बढ़ी हुई है। अक्टूबर माह में देश में बेरोज़गारी दर बढ़कर 77 फीसदी पर पहुँच गई। इसमें से शहरी इलाकों में बेरोज़गारी 7.21 और ग्रामीण इलाकों में यह 8.4 फीसदी रही।
  • देश के नौ राज्यों में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज़्यादा बेरोज़गारी रही। झारखंड, बिहार और हरियाणा में यह दहाई अंकों में है। 25 में से छह राज्यों में यह दोहरे अंकों में है।
  • पिछले छह माह में देश में बेमौसम बारिश, वैश्विक राजनीतिक हालात और ब्याज दरें बढ़ने से उत्पादन में गिरावट आदि बेरोज़गारी के प्रमुख कारण हैं।
  • अक्टूबर में बेरोज़गारी दर बिहार, असम, हरियाणा, हिमाचल पद्रेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में राष्ट्रीय औसत से ज़्यादा रही है।
  • हरियाणा में 8 बेरोज़गारी दर है तो वहीं राजस्थान में 30.7, जम्मू-कश्मीर में 22.4, झारखंड में 16.5 और बिहार में 14.5 फीसदी है।
  • सीएमआईई की तरफ से जारी किये गए आँकड़ों के मुताबिक बेरोज़गारी दर के मामले में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में हालात बेहतर हैं। उत्तर प्रदेश में यह 2, दिल्ली में 6.7 और उत्तराखंड में 3.4 फीसदी है।
  • वहीं सबसे कम बेरोज़गारी दर 8 फीसदी के साथ मध्य प्रदेश और 0.9 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ निचले पायदान पर हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow