प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

तुंगनाथ महोत्सव

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने तुंगनाथ महोत्सव को ज़िलास्तरीय महोत्सव बनाने तथा मक्कू गाँव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।
  • उल्लेखनीय है कि पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्वविख्यात भगवान तुंगनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

उत्तराखंड Switch to English

औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पाँचदिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएँ की गईं, जिनमें कुछ प्रमुख घोषणाएँ निम्न प्रकार हैं- 
  • राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हज़ार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
  • तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा।
  • आदिगुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
  • तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिये पाँच लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी पाँच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow