प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Oct 2023
  • 1 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

राज्यपाल ने की सिकल सेल टेस्टिंग मोबाइल वैन लोकार्पित

चर्चा में क्यों?

2 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर सिकल सेल टेस्टिंग मोबाइल वैन राजभवन में लोकार्पित की।  

प्रमुख बिंदु  

  • मोबाइल टेस्टिंग वैन रेडक्रॉस की राज्य इकाई द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल को प्रदान की गई है। 
  • राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल नियंत्रण प्रयासों के लिये जनजातीय समुदाय के घर पर विज्ञान को पहुँचाने की दिशा में मोबाइल टेस्टिंग वैन प्रभावी पहल है।  
  • उन्होंने कहा कि मोबाइल युनिट का संचालन सिकल सेल पीड़ितों के उपचार और वाहक के पुनर्वास प्रयासों को दूरस्थ अंचल में और अधिक प्रभावी बनाएगा। 
  • मोबाइल टेस्टिंग वैन में सिकल सेल रोग उपचार और पुनर्वास के लिये आवश्यक सभी जाँचों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैन का संचालन जनजातीय बहुल इलाकों में किया जाएगा।  
  • उल्लेखनीय है कि विगत दिनों एम्स में सिकल सेल वार्ड के उद्घाटन समारोह में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रबंधकों द्वारा सिकल सेल रोग उपचार और पुनर्वास के लिये वाहन की आवश्यकता का उल्लेख किया गया था।


मध्य प्रदेश Switch to English

रायसेन ज़िले में बम्होरी और सुल्तानगंज बनेगी नई तहसीलें

चर्चा में क्यों?

2 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में ज़िले के बम्होरी और सुल्तानगंज को तहसील बनाने की घोषणा करते हुए कई अन्य महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। 

प्रमुख बिंदु  

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में लगभग 100 करोड़ रुपए की सेमरी जलाशय नल-जल प्रदाय योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणाएँ कीं। 
  • मुख्यमंत्री ने रायसेन ज़िले के बेगमगंज में 99 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने 24 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 93 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा शिलान्यास और 28 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से 25 निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। 
  • सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना से बेगमगंज के 46 व गैरतगंज के 49 (कुल 95) ग्राम लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के 12 हज़ार 61 परिवारों की 76 हज़ार 400 जनसंख्या लाभान्वित होगी।
  • सुचारू जलापूर्ति हेतु 32 उच्च स्तरीय आरसीसी टंकी का निर्माण कराया गया है, जिनकी क्षमता एक लाख लीटर से 5.20 लाख लीटर तक है। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि बेगमगंज में जनपद का नया भवन तथा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। बेगमगंज और बम्होरी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन स्वीकृत किये जाएंगे। बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी और रायसेन नगर पालिका में विकास कार्यों के लिये 5-5 करोड़ रुपए उपलब्ध कराये जाएंगे। 


मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने आजीविका मार्ट और सरस मेले का किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

1 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट में राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट और सरस मेला-2023 का फीता काटकर शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • आजीविका मार्ट भोपाल हाट परिसर में 49 लाख 34 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट में खाद्य पदार्थ, स्वच्छता सामग्री, वस्त्र, सजावटी सामग्री एवं अन्य वस्तुएँ उपलब्ध रहेगी।  
  • सभी 53 ज़िलों के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जाएगा। बिचौलियों के बिना स्व-सहायता समूह की सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुँच बनेगी।  
  • विभिन्न ज़िलों के उत्पादों के वितरण के लिये प्रदेश में 43 रूरल मार्ट संचालित हैं। आजीविका मार्ट इन सभी रूरल मार्ट का समन्वयन केंद्र बनकर उभरेगा।  
  • पतंजलि आयुर्वेद तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इससे आजीविका ब्रांड के उत्पादों के मानकीकरण और मार्केटिंग में सहायता मिलेगी। 
  • प्रदेश में आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समुहों से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ अनेक उत्पाद बना रही हैं। आजीविका मिशन में अब तक प्रदेश में लगभग 5 लाख महिला स्व-सहायता समूहों का गठन कर 60 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है।  
  • आजीविका स्टोर भोपाल में मसालें, तेल, घी, आटा, दाल, चावल, नमक, गुड़, आचार, पापड़, टोस्ट, शहद, मिलेट्स आइटम, साबुन, वाशिंग पाउडर, महेश्वरी साड़ी, बाग-प्रिंट, लेडिज ड्रेस मटेरियल, सलवार सूट, पर्स, चादर, स्टॉल, ज्वेलरी, हथकरघा वस्त्र, लोक-कला कीर्ति, टेराकोटा, बांस के आयटम, ट्राइबल ऑर्ट, डिजाइनर झाडू, अगरबत्ती, गोबर से निर्मित वस्तुएँ आदि उपलब्ध रहेंगी। 


मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में  प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया। इंदौर के विकास के लिये 1483 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इसमें मुख्य रूप से इंदौर के पहले मल्टी लेयर फ्लाईओवर का भूमिपूजन भी शामिल है। इसे मिलाकर कुल चार फ्लाई ओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन हुआ। उन्होंने लगभग 80 करोड़ रुपए लागत की 7 सड़कों का लोकार्पण भी किया।  
  • कुल 1400 करोड़ रुपए लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 83.48 करोड़ रुपए लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। 
  • मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अधोसंरचना उन्नयन हेतु कुल 192.24 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 321 बिस्तरीय नवीन कैंसर अस्पताल भवन, 50 बिस्तरीय सीसीएचबी यूनिट, 1000 सीटेड ऑडिटोरियम, विभिन्न चिकित्सा विभागों हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। 
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर के मूसाखेड़ी चौराहे पर 67 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 6 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।  
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मूसाखेड़ी रोड का लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाई ओवर बनने से राहगीरों को टैफिक जाम से निजात मिलेगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के पिपल्याहाना में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा नव-निर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • लोकार्पित किया गया स्विमिंग पूल अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार देश का पहला सिंक्रोनाइज स्विमिंग पूल है।  
  • इस स्विमिंग पूल में हाइविंग पूल, रेसिंग पूल, स्पलैश पूल अलग-अलग बनाए गए हैं। महिलाओं एवं पुरुषों के लिये पृथक्-पृथक् चैंजिंग रूम, लॉकर रूम, वॉशरूम, स्टीम बाथ एवं सोना बाथ बनाए गए हैं।  
  • स्विमिंग पूल परिसर में ही कैफेटेरिया एवं मल्टी जिम की व्यवस्था भी की जा रही है।  
  • यह फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्विमिंग (एफआईएनए) के नॉर्म्स अनुरूप तैयार किया गया प्रदेश का एकमात्र स्विमिंग पूल है।  
  • स्विमिंग पूल 28 करोड़ रुपए की लागत की राशि से निर्मित किया गया है। इसकी दर्शक क्षमता 1200 है।


मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने नीमच में किया प्रदेश के पहले बायोटेक्नालॉजी पार्क का शिलान्यास

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज़िले के जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बायोटेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने 153 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना से नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क में 8 उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएँ, इनक्यूबेशन सेंटर होंगे।  
  • यह पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिये नई तकनीकी सुविधाओं का केंद्र बनेगा। इससे जैव तकनीकों के व्यवसायीकरण के लिये मार्ग प्रशस्त होगा, बायोटेक क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे तथा बायोटेक उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।  
  • उद्यमी बायोटेक उत्पाद की कंपनी भी शुरू कर सकेंगे और लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। बायोटेक्नोलॉजी पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिये नई तकनीकी सुविधाओं का केंद्र बनेगा। 
  • मुख्यमंत्री ने 8 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय जावद के भवन का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही एक करोड़ 47 लाख रुपए के शासकीय कन्या उ.मा.वि.रतनगढ़, एक करोड़ 47 लाख रुपए के शा.हाई स्कूल सरोदा और 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गरवाडा का भूमिपूजन किया।  
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जावद कृषि उपज मंडी को हाईटेक बनाया जाएगा तथा नीमच मंडी के लिये भी विशेष योजना बनेगी। जावद नीमच माइक्रो एरिगेशन योजना जल्द ही मंजूर की जाएगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow