प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

2 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के नगर पालिका अमलेश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्त्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 
  • राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिये आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिये हो रहा है।  
  • उन्होंने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।

 


छत्तीसगढ़ Switch to English

मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में राज्य खेल अकादमी बहतरई बिलासपुर की टीम ने जीता फाइनल

चर्चा में क्यों?

2 अक्तूबर, 2023 को मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट 2023 में छत्तीसगढ़ की टीम स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर ने एक रोमांचक मुकाबले में साईं मुंबई को 4 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। 

प्रमुख बिंदु  

  • अमरावती महाराष्ट्र में आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुँची थी। फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गीता यादव, रुक्मणी, अनीता, संपदा और ममता सभी ने 1-1 गोल दागे।  
  • इससे पहले हुए मुकाबले में स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर की टीम ने पटना को 4-0 से, कोलकाता को 2-0 से पराजित किया और स्टील प्लांट दिल्ली से 1-1 गोल की बराबरी कर फाइनल में प्रवेश किया।  
  • पहले मैच में गीता यादव ने 2 गोल, दूसरे मैच में जाह्नवी ने 01 गोल और सेमीफाइनल में मधु सीडर ने 01 गोल दागे थे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य संप्रदाय निर्मलकर, ममतेश्वरी लहरे, रुक्मणी खुसरो, अनीता खुसरो, यशोदा, मीनाक्षी उमरी, भूमिका धनकर, दामिनी खुसरो, करुणा साहू, अक्षिता आहूजा, अंजलि बंजारे, ट्विंकल, डोली, स्मिता ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow