प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Aug 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

महानदी में बाढ़ का खतरा नहीं

चर्चा में क्यों?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार महानदी नदी प्रणाली पर बाढ़ का कोई डर नहीं है।

मुख्य बिंदु

  • महानदी प्रणाली गोदावरी और कृष्णा के बाद प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी है तथा  ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी है
  • नदी का जलग्रहण क्षेत्र छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र तक विस्तृत है
  • इसका बेसिन उत्तर में मध्य भारत की पहाड़ियों, दक्षिण और पूर्व में पूर्वी घाट तथा पश्चिम में मैकाल रेंज से घिरा है
  • स्रोत:
    • यह नदी छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर के निकट सिहावा के निकट अमरकंटक के दक्षिण में स्थित स्थान से निकलती है।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ:
    • शिवनाथ, हसदेव, मांड और इब नदियाँ महानदी में बायीं ओर से मिलती हैं जबकि ओंग, तेल तथा जोंक नदियाँ इसमें दायीं ओर से मिलती हैं।
  • महानदी विवाद:
  • महानदी पर प्रमुख बाँध/परियोजनाएँ:
    • हीराकुंड बाँध भारत का सबसे लंबा बाँध है।
    • रविशंकर सागर, दुधावा जलाशय, सोंदुर जलाशय, हसदेव बांगो और तंदुला अन्य प्रमुख परियोजनाएँ हैं।
  • शहरी केंद्र:
    • इस बेसिन में तीन महत्त्वपूर्ण शहरी केंद्र रायपुर, दुर्ग और कटक हैं।
  •  उद्योग:
    • महानदी बेसिन अपने समृद्ध खनिज संसाधन और पर्याप्त ऊर्जा संसाधन के कारण अनुकूल औद्योगिक जलवायु है।
    • भिलाई में लोहा और इस्पात संयंत्र
      • हीराकुंड और कोरबा में एल्युमीनियम कारखाने
      • कटक के पास पेपर मिल
      • सुंदरगढ़ में सीमेंट कारखाना।
  • मुख्यतः कृषि उपज पर आधारित अन्य उद्योग चीनी और कपड़ा मिलें हैं।
  • कोयला, लोहा और मैंगनीज़ का खनन अन्य औद्योगिक गतिविधियाँ हैं। 

     Switch to English
    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2