पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बागमती के तट को किया जाएगा विकसित | बिहार | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को बिहार के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि पटना में गंगा नदी के किनारे बने मरीन ड्राइव की तर्ज पर दरभंगा में भी बागमती नदी के किनारे को विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


भरतपुर एवं बीकानेर में बनेंगे मल्टीपरपज इंडोर हॉल | राजस्थान | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

2 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के भरतपुर एवं बीकानेर ज़िलों में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये मल्टीपरपज इंडोर हॉल का निर्माण करने के लिये 16.44 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग विकास कोष में विभिन्न योजनाओं के तहत 231 करोड़ रुपए स्वीकृत | राजस्थान | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को राजथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 231.44 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्तावों की स्वीकृति दी। यह राशि एमबीसी विकास कोष के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। 

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय | राजस्थान | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

30 जून, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवीन ज़िलों के गठन पर चर्चा, विद्यालयों में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्त्तव्यों का पाठन, कार्मिकों के हित में प्रथम वेतन वृद्धि 6 माह में करने, प्रदेश के युवाओं को राजकीय सेवा में ज्यादा अवसर देने के संबध में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु 


एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐश्वर्य प्रताप और आशी चौकसे का चयन | मध्य प्रदेश | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

2 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चीन में सितंबर 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अजरबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के दो निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

प्रमुख बिंदु  


प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल में ‘राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन’ का शुभारंभ किया | मध्य प्रदेश | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन का शुभारंभ किया और लाभार्थियों को सिकल सेल आनुवंशिक स्थिति कार्ड वितरित किये।

प्रमुख बिंदु  

 


पशुपालन विभाग डायल 112 की तर्ज पर 200 पशु एंबुलेंस कराएगा तैयार | हरियाणा | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने राज्य के भिवानी ज़िले के बहल में लुवास हिसार की ओर से स्थापित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर बताया कि पशुपालन विभाग पुलिस पीसीआर की डायल 112 की तर्ज पर 200 एंबुलेंस तैयार कर रही है।

प्रमुख बिंदु 


‘मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना’ | हरियाणा | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य के गुरुग्राम ज़िले में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने की छठी वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित जीएसटी डे-2023 कार्यक्रम में बताया कि करदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा समेत देश के पाँच राज्यों में ‘मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना’ शुरू की गई है।

प्रमुख बिंदु  


लुसान डायमंड लीग श्रृंखला में नीरज चोपड़ा ने जीता पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब | हरियाणा | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

30 जून, 2023 को हरियाणा के पानीपत ज़िले के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग  श्रृंखला के लुसान चरण-2023 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब जीता है। उन्होंने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रमुख बिंदु  


अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान की उप-महानिदेशक ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन को सराहा | छत्तीसगढ़ | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों (कोदो-कुटकी, रागी) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये संचालित ‘छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन’ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला की उप-महानिदेशक (फसल) तथा प्रख्यात कृषि एवं पोषण विशेषज्ञ जोआना केन पोटाका ने की है।

प्रमुख बिंदु


कण्वाश्रम रेस्क्यू सेंटर प्रोजेक्ट | उत्तराखंड | 03 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

2 जुलाई, 2023 को उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानव वन्यजीव हमलों में लगातार हो रहे इजाफा को कम करने की कड़ी में लैंसडौन वन प्रभाग के कण्वाश्रम स्थित मृग विहार को मिनी चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित करने के लिये नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।

प्रमुख बिंदु