प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐश्वर्य प्रताप और आशी चौकसे का चयन

चर्चा में क्यों?

2 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चीन में सितंबर 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अजरबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के दो निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

प्रमुख बिंदु  

  • खरगोन ज़िले के ऐश्वर्य प्रताप सिंह 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन मेन तथा भोपाल की आशी चौकसे 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन वुमेन इवेंट में सेलेक्ट हुए हैं। 
  • विदित है कि 22 वर्षीय युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने फरवरी 2023 में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक तथा जुलाई 2022 में साउथ कोरिया में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 
  • ऐश्वर्य ने साल 2021 में दिल्ली में हुए विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन इवेंट में पीला तमगा हासिल किया था। फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य ने तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-1 हंगरी के इस्त्वान पेनी को मात दी थी। 
  • 21 वर्षीय आशी चौकसे ने जून 2022 में अजरबेजान के बाकू में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्स्ड इवेंट में स्वप्निल कुसाले के साथ स्वर्ण पदक जीता था। आशी ने जर्मनी में हुई आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में काँस्य पदक जीता था।  
  • इससे पहले आशी बेंगलुरू में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर और राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड और दो सिल्वर मैडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थीं। 


मध्य प्रदेश Switch to English

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल में ‘राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन’ का शुभारंभ किया

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन का शुभारंभ किया और लाभार्थियों को सिकल सेल आनुवंशिक स्थिति कार्ड वितरित किये।

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री, संसद सदस्य, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और विधान सभा के सदस्य भी उपस्थित थे। 
  • इस मिशन का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। यह लॉन्च; सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में 2047 तक सिकल सेल रोग को खत्म करने के सरकार के चल रहे प्रयासों का एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 
  • केंद्रीय बजट 2023 में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन की घोषणा की गई थी। इसे देश के 17 सर्वाधिक प्रभावित राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड के 278 ज़िलों में लागू किया जाएगा।   
  • प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की। आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का आयोजन प्रदेश भर के नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और विकासखंडों में किया जा रहा है।  
  • आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान कल्याणकारी योजनाओं की 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक लाभार्थी तक पहुँचाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। 
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का यह अभियान अमृत काल का एक प्रमुख मिशन बनेगा। उन्होंने 2047 तक आदिवासी समुदायों और देश को सिकल सेल एनीमिया के खतरे से मुक्त करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। 

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow