नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मैनपाट में बनेगा जैव विविधता पार्क

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य शासन द्वारा ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु ‘जैव विविधता पार्क’ बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य शासन द्वारा जैव विविधता पार्क के लिये एक करोड़ रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद वन विभाग ने इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
  • जैव विविधता पार्क के लिये रोपाखार जंगल में 160 हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन किया गया है। वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट क्रमांक पी 2344 में जैव विविधता पार्क स्थापित किया जाएगा।
  • इस पार्क का वातावरण पूर्णत: प्राकृतिक रहेगा तथा कम-से-कम पक्के निर्माण हों, इसका पालन किया जाएगा।
  • यहाँ क्षेत्र में मिलने वाले विविध प्रजाति के पेड़-पौधों, वनौषधियों को लगाने के साथ ही पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण, वन संपदा, जीव-जंतुओं एवं स्थानीय संस्कृति की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिये जंगल के बीच टेंट लगाए जाएंगे तथा उनके मनोरंजन के लिये ट्रैकिंग एवं साहसिक खेलों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • शुरुआती चरण में अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। गार्डन के अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्रीय पेड़-पौधों व वनस्पतियों को लगाया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2